बंद मिला नावाडीह आंगनबाड़ी केंद्र! ड्यूटी छोड़ दूसरे घर में भोजन करने पहुंची कार्यकर्ता? ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल

लैलूँगा के ग्राम पंचायत सलखिया में आंगनबाड़ी व्यवस्था पर सवाल, बच्चों की सेवाएं प्रभावित होने का आरोप


लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलखिया के नावाडीह आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, निर्धारित समय पर केंद्र बंद मिला, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कथित तौर पर केंद्र छोड़कर दूसरे के घर भोजन करने गई थीं।

ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र बंद रहने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को मिलने वाली आवश्यक सेवाएं प्रभावित होती हैं। उनका आरोप है कि यदि ड्यूटी के समय केंद्र का संचालन नहीं होगा तो शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक कैसे पहुंचेगा।

स्थानीय लोगों ने महिला एवं बाल विकास विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित होना चाहिए, ताकि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर कोई असर न पड़े।

अब निगाहें इस बात पर हैं कि संबंधित विभाग इन आरोपों की जांच कब तक करता है और क्या कार्रवाई सामने आती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़         18 जुलाई, रायगढ़ । आज आलोक इंटरनेशनल स्कूल, खरसिया में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में एसडीओपी खरसिया श्री...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़         18 जुलाई, रायगढ़ । आज आलोक इंटरनेशनल स्कूल, खरसिया में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में एसडीओपी खरसिया श्री...