spot_img
spot_img

व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने बिलासपुर शांति नगर सकरी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिवस में प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार प्रसंग सुनाया

spot_img
spot_img
spot_img

व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने बिलासपुर शांति नगर सकरी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिवस में प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार प्रसंग सुनाया शांति नगर सकरी क्षेत्र मे अपनी सुमधुर अमृतमयी वाणी से ऐसी अद्भुत ज्ञानदायिनी, मोक्षप्रदायिनी श्रीमदभागवत कथा श्रवण कराने हेतु अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिये सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे जी का सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं बिल्व का पौधा भेंटकर कीया सम्मान।अहंकार मुक्त मनुष्य को प्राप्त होती है ईश्वर कृपा- पंडित देवशरण दुबे बच्चों को बचपन में ही दीजिये ईश्वर भक्ति के संस्कार- पंडित देवशरण दुबे सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने शांति नगर सकरी बिलासपुर में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के तृतीय दिवस में वामन अवतार एवं प्रहलाद चरित्र का प्रसंग सुनाया।

राजा बलि का घमंड तोड़ने के लिए भगवान विष्णु ब्राम्हण बालक के रूप में धरती पर आए थे और प्रहलाद के पौत्र राजा बलि से दान में तीन पद धरती मांगी थी। तीन कदम में भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन देव ने अपने पैर से तीनों लोकों को नाप कर राजा बलि का घमंड तोड़ा था। महाराज ने कहा कि व्यक्ति को कि कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार,लोभ, ईर्ष्या, द्वेष ये सब ईश्वर कृपा प्राप्ति में बाधक है। अहंकार मुक्त मनुष्य को ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही प्रहलाद चरित्र की कथा बताते हुये उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन में ही ईश्वर भक्ति के संस्कार देना चाहिये, जिससे जीवन मे ईश्वर प्राप्ति का मार्ग सुगम हो जिस तरह भक्त प्रहलाद का हुआ। तृतीय दिवस की कथा विराम के पश्चात शांति नगर सकरी क्षेत्र मे अपनी सुमधुर अमृतमयी वाणी से ऐसी अद्भुत ज्ञानदायिनी, मोक्षप्रदायिनी श्रीमदभागवत कथा श्रवण कराने हेतु अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिये सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे जी का सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा के नेतृत्व में अंचलवासियों की तरफ से श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं बिल्व का पौधा भेंट कर सम्मान किया।

शांति नगर सकरी में प्रतिदिन मध्यान्ह 2 बजे से चलने वाली श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा को दिनाँक 09 अगस्त 2026 रविवार को भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारीया, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक के अलावा मुख्य यजमान चित्रकांत तिवारी एवं श्रीमती चंद्रकला तिवारी,पदमा-दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जया-लोकनाथ तिवारी, पूर्णिमा-चंद्रप्रकाश पाण्डेय, पुष्पा-संजय पाण्डेय, सीमा-वीरेन्द्र शुक्ला, दीक्षा-चंद्रभान पाण्डेय एवं नीतू-संजय द्विवेदी, घनश्याम, बद्रीप्रसाद, भुवनेश्वर, रेखाराम, जलेश्वर, छविराम, रामनाथ, रवि, धनीराम, नीलू, पीतू, दिनेश, चोलाराम तिवारीनवीन पाण्डेय, आदर्श तिवारी, निकिता पाण्डेय, आयुष तिवारी, पीयूष शुक्ला, हिमांशु तिवारी, प्रणय शुक्ला, श्रीआंशु तिवारी, शिवांश एवं शांति नगर सकरी ग्रामवासी एवं अंचलवासी विशेष रूप से उपस्थित थे ।सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे जी का सम्मान करते सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा एवं सदस्य।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रायगढ़ में 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन...

CHHATTISGARH NEWS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रायगढ़ में 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन...

RAIGARH NEWS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रायगढ़ में 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन...