spot_img
spot_img

NMDC Steel Recruitment 2026 : बस्तर में 102 Executive Trainee पदों पर भर्ती, 11 अगस्त तक आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

नगरनार स्थित NMDC Steel Limited ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, इंजीनियरिंग के साथ Finance और HR में भी अवसर

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार स्थित NMDC Steel Limited ने युवाओं के लिए भर्ती का अवसर उपलब्ध कराया है। कंपनी द्वारा Executive Trainee के 102 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती Employment Notification No. 05/2026 के तहत की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 की रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10 क्षेत्रों में होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान में इंजीनियरिंग के साथ-साथ फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स जैसे क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 51 पद
  • इलेक्ट्रिकल – 22 पद
  • केमिकल – 4 पद
  • सिविल – 3 पद
  • कंप्यूटर एवं आईटी – 4 पद
  • इंस्ट्रूमेंटेशन – 2 पद
  • मेटलर्जी – 3 पद
  • सेरामिक्स – 3 पद
  • फाइनेंस – 7 पद
  • HR – 3 पद

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता

इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए संबंधित शाखा में B.E. या B.Tech की डिग्री अनिवार्य है। कंप्यूटर एवं आईटी पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री के अलावा MCA या कंप्यूटर से संबंधित दो वर्षीय PG Diploma को भी पात्रता में शामिल किया गया है।

फाइनेंस पद के लिए Graduation के साथ CA/ICWA या MBA (Finance) और HR पद के लिए Graduation के बाद MBA (HR) अथवा संबंधित PG Diploma की योग्यता निर्धारित की गई है।

27 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्यतः 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

CBT के बाद GD और इंटरव्यू

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले Computer Based Test (CBT) आयोजित होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को Group Discussion (GD) और Interview की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

छह महीने की ट्रेनिंग, फिर Assistant Manager पद

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान ₹50,000 बेसिक पे के साथ IDA का प्रावधान रहेगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को नियमित नियुक्ति के तहत Assistant Manager के पद पर रखा जाएगा।

Assistant Manager पद का वेतनमान ₹60,000 से ₹1,80,000 तक निर्धारित किया गया है।

11 अगस्त तक आवेदन का मौका

NMDC Steel की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक जांच लेने की सलाह दी गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...