लैलूंगा में पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ का विस्तार, तेज साहू को मिली ब्लॉक सचिव की कमान

spot_img


लैलूंगा/रायगढ़। पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ (रजि.) ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से तेज साहू को लैलूंगा ब्लॉक सचिव, जिला रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में तेज साहू की लगन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपे जाने का उल्लेख किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि तेज साहू लैलूंगा क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करते हुए पत्रकारों के हित, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पत्रकारों के हितों की रक्षा प्राथमिकता

नवनियुक्त ब्लॉक सचिव तेज साहू ने नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

शुभचिंतकों ने दी बधाई

तेज साहू की नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद लैलूंगा एवं रायगढ़ क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके सक्रिय प्रयासों से लैलूंगा क्षेत्र में पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े विषयों को लेकर कार्य करने वाला संगठन है। लैलूंगा ब्लॉक में तेज साहू की नियुक्ति को संगठन के स्थानीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Social Media Democracy Survey: सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए खतरा या ताकत? 37 देशों में बंटी राय

प्यू के सर्वे में 35% लोगों ने माना- सोशल मीडिया से लोकतंत्र को नुकसान, भारत में 66% लोगों ने बताया फायदेमंद नई दिल्ली। सोशल मीडिया...

CHHATTISGARH NEWS

Social Media Democracy Survey: सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए खतरा या ताकत? 37 देशों में बंटी राय

प्यू के सर्वे में 35% लोगों ने माना- सोशल मीडिया से लोकतंत्र को नुकसान, भारत में 66% लोगों ने बताया फायदेमंद नई दिल्ली। सोशल मीडिया...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...