WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

स्वतंत्रता दिवस : रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे ध्वजारोहण, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। 15 अगस्त 2026 को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य एवं जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

बिलासपुर में तोखन साहू, दुर्ग में अरुण साव

मुख्यालय जिला बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सभी मुख्य अतिथि समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।

प्रमुख जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे।

रायगढ़ में ओपी चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

रायगढ़ जिला मुख्यालय में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ध्वजारोहण करेंगे।

सांसदों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगी।

कई जिलों में विधायक करेंगे ध्वजारोहण

कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े तथा नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हजारों की संख्या में उमड़ा आदिवासी समाज, लैलूँगा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

भव्य रैली, पुरखा एवं प्रकृति शक्ति की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

हजारों की संख्या में उमड़ा आदिवासी समाज, लैलूँगा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

भव्य रैली, पुरखा एवं प्रकृति शक्ति की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...

RAIGARH NEWS

हजारों की संख्या में उमड़ा आदिवासी समाज, लैलूँगा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

भव्य रैली, पुरखा एवं प्रकृति शक्ति की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...