WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़: स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुए इस अंतिम अभ्यास में 15 अगस्त को होने वाले समारोह की सभी गतिविधियों का मिनट-टू-मिनट अभ्यास किया गया।

11 प्लाटून ने किया मार्च पास्ट

रिहर्सल में सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद 11 प्लाटून दलों ने अनुशासित मार्च पास्ट का अभ्यास किया। पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों और राष्ट्रधुन की प्रस्तुति दी।

विद्यार्थियों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रमों का भी अभ्यास किया। ध्वजारोहण, परेड, सलामी, राष्ट्रगान, पुलिस बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित समारोह की प्रत्येक गतिविधि को निर्धारित क्रम और समय के अनुसार दोहराया गया।

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सीएसपी मयंक मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही सहित जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस बल और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

15 अगस्त को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। वे सुबह 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड द्वारा सलामी, राष्ट्रगान और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS