अनुपूरक बजट में देवरबीजा को मिला नवीन कॉलेज: विधायक आशीष छाबड़ा

spot_img

अनुपूरक बजट में देवरबीजा को मिला नवीन कॉलेज: विधायक आशीष छाबड़ा

बेमेतरा

बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के भागीरथ प्रयासों के फलस्वरूप बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में एक युवा विधायक की सोच शिक्षा के प्रति उनका लगाव, विधानसभा क्षेत्र को उसका लाभ मिल रहा है ज्ञात हो कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में पांच उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद स्मृति विद्यालय प्रारंभ कराने के साथ विधायक आशीष छाबड़ा ने देवरबीजा में वर्षों पुरानी महाविद्यालय की मांग को पूरा कराने के लिए अपने निर्वाचन पश्चात से ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी जिसका नतीजा है कि दो दिवस के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में अनुपूरक बजट में देवरबीजा मैं नवीन महाविद्यालय स्थापना का प्रावधान किया गया है जिसके लिए राज्य शासन ने पदों की स्वीकृति सहित राशि भी स्वीकृत की है विधायक आशीष छाबडा अपने निर्वाचन पश्चात से सैकड़ों बार मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री उमेश पटेल के समक्ष बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के देवरबीजा एवं भिभोरी मैं नवीन महाविद्यालय प्रारंभ किए जाने के लिए अर्जी देते आ रहे जिसमें देवरबीजा को अब जाकर उसका हक मिला है , देवरबीजा में महाविद्यालय प्रारंभ होने से बेरला बेमेतरा साजा तथा देवकर के भी छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए नए द्वार खुलेंगे साथ ही, लोगों के रोजगार में भी इसका प्रभाव पड़ेगा, महाविद्यालय में विभिन्न संकाय प्रारंभ होने से छात्र छात्राओं को उनके रुचि अनुसार संकाय में प्रवेश मिल सकेगा देवरबीजा क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा के लिए अब दूसरे शहरों पर आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं होगी विशेष रूप से बालिकाओं को जो शिक्षा के नाम पर बाहर नहीं जा पाती थी अब वे अपने घरों में रहकर उच्च शिक्षा का अध्ययन कर सकेंगे साथ ही गरीब तबके के लोग भी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजने में सक्षम नहीं होते थे उनके लिए भी देवरबीजा में महाविद्यालय प्रारंभ होना किसी वरदान से कम नहीं होगा, विधायक आशीष छाबड़ा के निर्वाचन पश्चात से ही बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अमुल चूल परिवर्तन हुए हैं बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के पहले डेयरी पॉलिटेक्निकमहाविद्यालय की स्थापना की गई है शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का आरंभ हुआ है एवं पीजी कॉलेज बेमेतरा तथा नवीन महाविद्यालय बेरला में विभिन्न नवीन संकाय का प्रारंभ के साथ-साथ विभिन्न सकाय की सीटों में वृद्धि की गई है जिससे क्षेत्र के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के नाम पर दूसरे शहरों में भटकना ना पड़े बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा अपने प्रारंभिक कार्यकाल से ही बेमेतरा को शिक्षा का हब बनाने के प्रति समर्पित रहे हैं देवरबीजा मैं नवीन महाविद्यालय प्रारंभ किए जाने पर विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहित प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है जो उन्होंने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण देवरबीजामें नवीन महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया है क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य टी आर साहू,सरपंच सुनीता नोहर देवांगन, रामधार देवांगन,प्रवीण शर्मा,सहदेव साहू, दिलहरन साहू,संदीप राजपूत, भारत पटेल, गोरलाल साहू, भारत पटेल,राजा साहू,कमल वर्मा,साधु साहू, झग्गर चंदेल,योगेश साहू, नारायण वर्मा, फत्ते पटेल,रमेश, गौकरण,गौरिशंकर शर्मा, डोमनदास दास एवं क्षेत्रवासियो ने राज्य सरकार सहित विधायक के प्रति आभार व्यक्त किए..

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...