spot_img
spot_img

दिव्यांगजन दिवस पर हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं
विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत….

spot_img
spot_img
spot_img

दिव्यांगजन दिवस पर हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं
विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत


विनय सिंह


बेमेतरा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज शनिवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष निःशक्तजन संघ श्री रामलाल साहू एवं दिव्यांगजन सलाहकार श्री कुंजीलाल दुबे, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे, समाजसेवी श्री ताराचंद माहेश्वरी, पार्षद नीतु कोठारी, प्र समाज शिक्षा संगठक श्री टीकम वर्मा एवं दिव्यांगजन संघ के पदाधिकारीगण उपस्थिति थे। कार्यक्रम में 350 से अधिक दिव्यांगजन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संयुक्त कलेक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में दिव्यांगजनों को कभी हार नही मानने तथा हमेशा प्रयत्नशील रहने हेतु प्रेरित किया गया है। इस अवसर पर खेलकूल प्रतियोगिता, गोला फेक एवं रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं साथ ही सभी दिव्यांगजनों को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम पर जिला चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण स्टॉल लगाया गया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती बरखा कासू तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Delhi News: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, बोले—क्या अपने देश में झंडा लहराना अपराध है?

CJP के दोनों कार्यकर्ताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया; जंतर-मंतर में कथित अनधिकृत प्रवेश और निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में...

CHHATTISGARH NEWS

Delhi News: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, बोले—क्या अपने देश में झंडा लहराना अपराध है?

CJP के दोनों कार्यकर्ताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया; जंतर-मंतर में कथित अनधिकृत प्रवेश और निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में...

RAIGARH NEWS

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम! हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा...

लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर छाया बधाई संदेशों का सैलाब! लैलूंगा।नगर में सबके चहेते...