WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जशपुर ने खोया अपना कलमकार : वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37


पत्थलगांव/जशपुर | जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री *रमेश शर्मा जी* का आज प्रातः 05 बजे देवलोकगमन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पिछले लगभग 5 दशकों से वे निष्पक्षता, जनसरोकार और निर्भीक लेखनी के पर्याय थे। सत्ता से सवाल करना हो या आम जनता की पीड़ा को मंच देना, शर्मा जी हमेशा सबसे आगे रहे। अस्वस्थता के बावजूद अंतिम समय तक उनकी कलम रुकी नहीं। समाज की हर छोटी-बड़ी समस्या पर उनकी पैनी नजर रहती थी।

उनका जाना सिर्फ एक पत्रकार का जाना नहीं है, बल्कि जशपुर की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके लेखों ने कई आंदोलनों को दिशा दी और कई बेबस लोगों को न्याय दिलाया।

पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

ॐ शांति शांति शांति

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर ने खोया अपना कलमकार, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

करीब पांच दशक तक निर्भीक और जनसरोकार वाली पत्रकारिता से बनाई अलग पहचान पत्थलगांव/जशपुर। जशपुर जिले की पत्रकारिता जगत को वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के...

CHHATTISGARH NEWS

जशपुर ने खोया अपना कलमकार, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

करीब पांच दशक तक निर्भीक और जनसरोकार वाली पत्रकारिता से बनाई अलग पहचान पत्थलगांव/जशपुर। जशपुर जिले की पत्रकारिता जगत को वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने दोहराई संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता रायगढ़, 16 अगस्त। रायगढ़ जिला न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,...