WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायपुर में लॉन्च हुआ 10 किलो का कंपोजिट LPG सिलेंडर, पारदर्शी बॉडी से दिखेगा गैस का स्तर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

फाइबर से बना सिलेंडर लोहे के सिलेंडर से हल्का, करीब ₹3 हजार का सिक्योरिटी डिपॉजिट

रायपुर। मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के चलते एलपीजी सप्लाई पर असर के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। विभिन्न राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी 10 किलोग्राम का नया कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया है।

फाइबर कंपोजिट सामग्री से तैयार यह सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है। इसकी सबसे खास बात इसकी पारदर्शी बॉडी है, जिससे उपभोक्ता सिलेंडर को बाहर से देखकर यह अंदाजा लगा सकेंगे कि उसमें कितनी गैस शेष है।

करीब ₹3 हजार का सिक्योरिटी डिपॉजिट

रायपुर में 10 किलो के कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के लिए नया सिक्योरिटी डिपॉजिट करीब 3,000 रुपये बताया जा रहा है। वहीं इसके रिफिल की कीमत करीब 715 से 730 रुपये के बीच बताई गई है। कीमतें कंपनी और समय के अनुसार बदल सकती हैं।

हल्का और पारदर्शी होने से बढ़ेगी सुविधा

कंपोजिट सिलेंडर का वजन कम होने के कारण इसे उठाना और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में आसान है। पारदर्शी होने के कारण गैस की मात्रा का अनुमान भी लगाया जा सकता है, जिससे सिलेंडर अचानक खाली होने की परेशानी कम हो सकती है।

अलग-अलग कंपनियों के 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर

पेट्रोलियम कंपनियों ने इस तरह के हल्के सिलेंडर बाजार में उतारे हैं। भारत पेट्रोलियम ने 10 किलो के फाइबर सिलेंडर को ‘भारत गैस लाइट जिप’ नाम से लॉन्च किया है, जिसमें एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है।

वहीं इंडियन ऑयल का 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर ‘इंडेन एक्स्ट्रालाइट’ नाम से उपलब्ध है। एचपीसीएल का कंपोजिट सिलेंडर ‘एचपी गैस ओजस’ नाम से बाजार में उपलब्ध कराया गया है।

हालांकि, उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने से पहले संबंधित गैस एजेंसी से वर्तमान कीमत, सिक्योरिटी डिपॉजिट और उपलब्धता की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर ने खोया अपना कलमकार : वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

पत्थलगांव/जशपुर | जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री *रमेश शर्मा जी*...

CHHATTISGARH NEWS

जशपुर ने खोया अपना कलमकार : वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

पत्थलगांव/जशपुर | जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री *रमेश शर्मा जी*...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने दोहराई संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता रायगढ़, 16 अगस्त। रायगढ़ जिला न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,...