WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

खूंटाघाट में जान जोखिम में डालकर सेल्फी, पुलिस ने कराई उठक-बैठक

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

बिलासपुर -बारिश के मौसम को देखते हुए खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी के तेज बहाव एवं खतरे को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए गेट पर ताला लगाया गया था, ताकि आमजन वेस्टवियर के खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।

दिनांक 16.08.2026 को खूंटाघाट वेस्टवियर से सामने आई तस्वीरों में कुछ लोग गेट को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचकर पानी के तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी एवं वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग अपने परिवार, बच्चों एवं महिलाओं के साथ भी खतरनाक स्थान पर पहुंच गए।रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा गेट लांघकर अंदर पहुंचे लोगों को बाहर निकाला गया तथा उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए समझाइश दी गई कि गहरे पानी में न जाएं, तेज बहाव के करीब न पहुंचें तथा रील एवं सेल्फी बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।

लापरवाही करने वाले लोगों को मौके पर ही उठक-बैठक कराकर चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा लोगों को बारिश के मौसम में नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर के आसपास जाने से बचने तथा सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड एवं गेट को पार नहीं करने की समझाइश दी गई।

पुलिस द्वारा लगातार नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान तेज बहाव एवं गहरे पानी वाले स्थानों पर न जाएं तथा सेल्फी एवं वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

पुलिस की अपील

सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है। बारिश के मौसम में खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर से दूरी बनाए रखें और स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर ने खोया अपना कलमकार : वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

पत्थलगांव/जशपुर | जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री *रमेश शर्मा जी*...

CHHATTISGARH NEWS

जशपुर ने खोया अपना कलमकार : वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

पत्थलगांव/जशपुर | जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री *रमेश शर्मा जी*...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने दोहराई संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता रायगढ़, 16 अगस्त। रायगढ़ जिला न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,...