महिला शक्तियो के हाथो हुआ lpl 3 का आगाज…

spot_img

महिला शक्तियो के हाथो हुआ lpl 3 का आगाज।

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लगातर दो मैचों में बनाए 3 खिलाड़ियों ने अर्धशतक।

जिला क्रिकेट के अध्यक्ष और सचिव ने किया लैलूंगा खेल मैदान की तारीफ।

लैलूंगा/Lpl 3 का भव्य शुभारंभ विकाश खंड की महिला शक्तियों के हाथो हुआ।जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिंह सीदार,
जनपद पंचायत की अध्यक्ष किरण पैंकरा,नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू मित्तल,लैलूंगा तहसीलदार श्रीमती प्रेमा मिंज,के हाथो lpl 3 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने खेल प्रतिभाओं के लिए एक अच्छा प्लेट फार्म बताने के साथ साथ खेल मैदान और पिच की तारीफ की। पहला मैच में लैलूंगा लायन्स के हरमिंदर सिंह ने अर्धशतक बनया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएफसी के सुनील बेहरा ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुवे 27 गेंदों में अर्धशतक बना कर 5 विकेट से अपने टीम को जीत दर्ज कराई। दूसरे मैच में बजाज की टीम ने धमेदार शुरुआत करते हुवे 20 ओवर में 194 रन बनाई टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवि शर्मा ने 67 रन बनाए पाली फाइटर ने निर्धरित 20 ओवर में मात्र 147 रन ही बना सकी पाली फाइटर से खेलने आए रायगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने खुले मंच से खेल ग्राउंड की तारीफ की साथ ही निकट भविष्य में लैलूंगा में आने वाले दिनों में क्रिकेट संघ का पंजीयन कराकर ट्रफ पिच निर्माण करवाने में मदद करने का आश्वासन दिया। Lpl 3 का रोमांच पूरे शबाब पर है। बेहतरीन खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से क्रिकेट का खुमार सभी क्रिकेट प्रेमियों में जबर्दस्त रूप से छा रहा है। महानगरी मुंबई, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,उड़ीसा के साथ साथ अपने प्रदेश के 145 खिलाड़ियों ने lpl 3 में हिस्सा लिया है। सेमी फाइनल और फाइनल में चियर्स लीडर्स की व्यवस्था भी आयोजन समिति के द्वारा किया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...