जल जीवन मिशन के तहत आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

जल जीवन मिशन के तहत आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

विनय सिंह

बेमेतरा लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, बेमेतरा जल जीवन मिशन के तहत चार दिवसीय आवासीय केआरसी एल-3 प्रकाशन का आयोजन सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड डेवेलपमेंट द्वारा एक निजी हॉटल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 ग्रामों के 60 प्रतिभागी सम्मिलित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के सरपंच एवं सचिव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों का पंजीयन एवं परिचय कराया गया तत्पचात जल जीवन मिशन के उद्देश्यों एवं अवधारणा पर चर्चा किया गया और हर घर नल से जल प्रदाय हेतु कार्य योजना पर चर्चा किया गया।
योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रमुख जन प्रतिनिधियों की भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों को सुनिश्चित किया गया साथ ही जल गुणवत्ता एवं महत्व पर चर्चा किया गया। द्वितीय दिवस में जल गुणवत्ता का प्रशिक्षण एवं उसकी सुरक्षा के उपाय पर चर्चा की गई एवं गंदे पानी से होने वाली बीमारियों के दुष्परिणामों के संबंध में चर्चा की गई। ग्राम की कार्य योजना को बनाने के विस्तार से चर्चा हुई बीडब्ल्यूएससी के सदस्यों का गठन, ग्राम सभा, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की प्रस्तुति व अनुमोदन के बारे में बताया गया। तृतीय दिवस के फील्ड एक्स्पोसर पर दिशा-निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी उपस्थित थे साथ ही डॉ. मनोज दास (सीईडी), के.के. शर्मा, रिटायर्ड ई.ई., पवन कुमार टंडन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, अतुल देवांगन, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा धमाका! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा की कमान अब बजरंग अग्रवाल के हाथ

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नई टीम का ऐलान, सरबजीत सिंह सोनी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संगठन में नए जोश का संचार पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा के राहुल अग्रवाल बने सह मीडिया प्रभारी

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा, जिलेभर में कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियांरायगढ़/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा...