spot_img
spot_img

खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में भेजा गया जेल

spot_img
spot_img
spot_img

नागपुर से लौटकर खरसिया स्थित घर पहुंचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; मुख्य आरोपी फैज खान की तलाश जारी

रायगढ़। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी फहीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे खरसिया में घेराबंदी कर पकड़ा। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी फैज खान की तलाश जारी है।

विवाद शांत कराने पहुंचे युवक पर किया था हमला

पुलिस के मुताबिक, घटना 30 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। नया बस स्टैंड खरसिया के पास ईशान पेशवानी और फैज खान व फहीम अख्तर के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर ईशान ने अपने परिचित अजय राजपूत (25 वर्ष) को फोन कर मौके पर बुलाया। अजय वहां पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहा था।

चाकू से वार कर किया गंभीर रूप से घायल

इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर फैज खान और फहीम अख्तर ने अजय के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अजय वहां से भागने लगा तो दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया। इस दौरान फहीम ने उसे पकड़ लिया और फैज खान ने धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अजय को ईशान पेशवानी शासकीय अस्पताल खरसिया लेकर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया।

हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ अपराध

मामले में ममता ठाकुर की लिखित शिकायत पर 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी खरसिया में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 569/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 109, 118(1) और 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। घटना के बाद से ही दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

बिलासपुर से नागपुर भागे थे दोनों आरोपी

पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते आरोपी अपनी लोकेशन बदल रहे थे। इसी बीच 9 नवंबर को फहीम अख्तर के खरसिया में देखे जाने की सूचना मिली। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में फहीम ने फैज खान के साथ मिलकर अजय राजपूत से मारपीट करने की बात स्वीकार की।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद दोनों बिलासपुर से नागपुर चले गए थे। वहां से रायगढ़ लौटने के बाद वह छिपते हुए खरसिया स्थित अपने घर जाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

फैज खान की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

पुलिस ने आरोपी फहीम अख्तर पिता शकील अख्तर (23 वर्ष), निवासी हनुमान चौक खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले के दूसरे फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश और दबिश जारी है।

गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा और आरक्षक सिदार सिंह की अहम भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...

CHHATTISGARH NEWS

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...

RAIGARH NEWS

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...