लैलूंगा के नेता जनप्रतिनिधि सहित सभी ने लिया बोरे बासी का आनंद

लैलूंगा/ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ के पारम्परिक भोजन बोरे बासी खाने का आव्हान किया। और मुख्यमंत्री के इस अपील पर जिले के लैलूंगा में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों, और आम नागरिकों ने बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों और छत्तीसगढ़ी आहार व संस्कृति को सम्मान दिया।
आपको बता दे श्रमवीरों के सम्मान, छत्तीसगढ़ी आहार व संस्कृति के गौरव की अनुभूति के साथ क्षेत्र के नेता,जनप्रतिनिधि सहित सभी ने बोरे-बासी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने लोगो को बोरे-बासी का स्वाद बहुत भाया।बताना होगा की कई जगह लोगो ने बोरे बासी खाने का के लिए सामूहिक आयोजन किया तो कहीं कहीं इसका स्वाद लोगो ने अपने अपने घरों में लिया जिसमे सभी ने बोरे बासी के साथ नून चटनी, अचार, मिर्च, गोंदली (प्याज) सहित विभिन्न व्यंजनों का भी स्वाद चखा।उल्लेखनीय है कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ की प्राचीन भोजन शैली तथा पारम्परिक विरासत है, जिसे पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रमिक दिवस को बोरे-बासी दिवस के तौर पर आयोजित करने का आव्हान किया, जिसका अनुसरण करते हुए लैलूंगा के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमनागरिकों, मजदूरों, मनरेगा श्रमिकों ने भी बोरे-बासी खाकर प्रदेश के पाम्परिक व्यंजन का मान बढ़ाया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा विधानसभा के NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं,...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...