WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

चकरभाठा बिलासपुर में विश्व मानव प्रमाण ट्रस्ट सामाजिक संस्थाओं ने किया पठान फिल्म का बायकॉट पर चर्चा….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

चकरभाठा बिलासपुर में विश्व मानव प्रमाण ट्रस्ट सामाजिक संस्थाओं ने किया पठान फिल्म का बायकॉट पर चर्चा।


विनय सिंह


नगर पंचायत बोदरी चकरभाठा मेन मार्केट बिलासपुर स्थित राष्ट्रीय संरक्षक विश्व मानव परमार्थ ट्रस्ट व्यास श्री मुरलीधर जी के आशीर्वाद से
कार्यकारी प्रभारी विश्व हिंदू सेवा दल ,विश्व मानव परमार्थ ट्रस्ट की साझा सामाजिक गोष्ठी हुई जिसमें पठान फिल्म पर पूरे भारत में हो रहे विरोध की चर्चा परीचर्चा हुई जिसमें बिलासपुर से आए हुए विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यकारी प्रभारी अमरकांत तिवारी उर्फ कटारी बाबा, विनोद पांडे, मूल निवासी चकिया बलिया आलोक कुमार पांडे पश्चिम बंगाल से विशेष रुप से इस गोष्ठी में शामिल होने आए ।
कार्यक्रम संचालन पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्रविद राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू सेवा दल ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व मानव परमार्थ ट्रस्ट के द्वारा संचालन हुई जिसमें उन्होंने आम जनमानस को यह सुझाव दिया कि कोई भी गलत आईना है या गलत भ्रांति फिल्म के द्वारा फैलाता है व देवी देवता धर्म का अपमान कर के उसको प्रस्तुत करता है तो उस चीज का संस्थान के द्वारा सख्त विरोध किया जाएगा व संवैधानिक रूप से कार्यवाही भी की जाएगी ।

कार्यकारी प्रभारी सतीश वाधवानी जी ने बताया कि आज ही विश्व हिंदू परिषद का वक्तव्य आया है जिसमें उसमें कहा गया कि शाहरुख खान अगर गाने के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो जल्द ही इसका का विरोध किया जाएगा वह फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। बिलासपुर चकरभाटा के साथ पूरे भारतवर्ष में इस फिल्म का हर जगह विरोध हो रहा है क्या कारण है कुछ तो समानता है देख रही है जनता जिस का विरोध कर रही है। लिहाजा सेंसर बोर्ड से हमारी मांग है कि इस फिल्म को कड़े मांगों के साथ संज्ञान में लेते हुए अव्यवस्थित चीज दिख रही है उस को कंट्रोल में करें जिससे भारत में किसी भी प्रकार की कोई भी अराजकतत्व गतिविधि ना फैले।

मुख्य कार्यकारी प्रभारी अमरकांत तिवारी उर्फ कटारी बाबा इस घटना का बेहद निंदा और भर्त्सना करते हैं और किसी भी तरीके से यह फिल्म रिलीज नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आने वाला जो पीढ़ी है वह भ्रष्ट होगा अनुशासनात्मक हीन होगा जिससे समाज की विघटन की स्थिति तेज हो जाएगी।
विनोद पांडे जी ने कहा कि फिल्म के ऊपर पूरी तरीके से प्रतिबंध लग जाना चाहिए वह इस पर बैन होना चाहिए जिससे समाज में जो अफरा-तफरी मच रही है।

कार्यक्रम समापन में पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्रविद ने यह घोषणा की कि जल्द ही अगर इस पर संवैधानिक रूप से कोई कार्यवाही नहीं होती है तो संयुक्त सामाजिक बौद्धिक गोष्टी के माध्यम से जल्द ही आईजी साहब को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने के लिए आए पश्चिम बंगाल के युवा प्रकोष्ठ प्रभारी विश्व मानव परमार्थ ट्रस्ट ने कहा कि फिल्म को पूरी तरीके से बंद कर देना चाहिए और हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं वहां पर आकर वह संवैधानिक रूप से फिल्म बनाएं जिससे मानव जाति को एक शिक्षा मिले एक प्रेरणा मिले ना कि असामाजिक तत्व का विघटन हो।

अंत में गोष्ठी में पश्चिम बंगाल से आए हुए युवा प्रकोष्ठ के सह प्रभारी आलोक पांडे का मुख्य कार्यकारी प्रभारी के तत्वाधान में स्वागत समारोह वंदन वंदन अभिनंदन के साथ उनको अंगवस्त्र के द्वारा सम्मानित किया गया, सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने बधाई दी
व आम जनमानस को सर्वे भवंतु सर्वे संतु निरामया के भाव से पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्रविद्ध ने बधाई दी व सभी को एक सूत्र में बनते हुए मुख्य रूप से कार्य करने का आवाहन किया जिससे समाज अलग अलग ना हो और मुख्य धारा प्रवाह में आकर संवैधानिक रूप से सभी कार्य हो सके और एक अखंड भारत का मजबूती की ओर भारत देश बढ़ सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SBI BSDA Account New Rules: 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर लगेगा शुल्क, जानें नए नियम

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट (BSDA) से जुड़े कैश विथड्रॉल...

CHHATTISGARH NEWS

SBI BSDA Account New Rules: 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर लगेगा शुल्क, जानें नए नियम

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट (BSDA) से जुड़े कैश विथड्रॉल...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...