spot_img
spot_img

रायगढ़ बार्डर पर जली कार में एसईसीएल कर्मी के शव मामले में 2 आरोपीयो को लिया हिरासत में … पुलिस बहुत जल्दी कर सकती है मामले का खुलासा…..

spot_img
spot_img
spot_img

खबर उजागर/ ब्रेकिंग न्यूज़…

सरगुजा – रायगढ़ बार्डर पर जली कार में एसईसीएल कर्मी के शव मामले में 2 आरोपीयो को लिया हिरासत में … पुलिस बहुत जल्दी कर सकती है मामले का खुलासा

आपको बता दें गुरूवार की सुबह मैनपाट-रायगढ़ बार्डर पर कापू जाने वाले रास्ते में जलती हुई एक कार व उसमें जली लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी गुरुवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने मैनपाट व कापू पुलिस को सूचना दी कि मैनपाट से एक सड़क कापू को जोड़ती है, सरगुजा व रायगढ़ जिले के सीमावर्ती ग्रामों के लोग इसी सड़क से आना जाना करते है। गुरुवार की सुबह मैनपाट से कापू जाने वाले रास्ते से होकर कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ीनुमा रास्ते पर उन्हें एक जली हुई कार दिखाई दी। कार से उस समय भी धुआं निकल रहा था। लोग कार के पास पहुंचे तो उसके भीतर जला हुआ व्यक्ति भी नजर आया, पूरी तरह से जल जाने से सिर्फ कंकाल बचा हुआ था। जले व्यक्ति के शरीर से भी धुआं निकल रहा था। कार की पिछली सीट पर था। आशंका जताई जा रही थी कि किसी ने हत्या के बाद शव कार में रखकर जला दिया है। इस घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही थी घटनसाथल की जांच और प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने भी संदेह जताया है कार के साथ व्यक्ति का शरीर भी जल गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का नंबर पता किया। कार एसईसीएल के कर्मचारी सालिक राम कुजूर के नाम पर पंजीकृत थी। इसी आधार पर पड़ताल की गई। मौके पर पत्नी ने मृतक के हाथ के अंगुली की एक अंगूठी नहीं जली थी। अंगूठी के आधार पर ही पत्नी ने मृतक की पहचान सालिक राम कुरूज पिता सुंदर साय कुजूर उम्र करीब 57-58 वर्ष के रूप में की थी

रायगढ़ जिला के सरहदी क्षेत्र में हुए घटना के बाद से पुलिस ने इसे चेलैंज के रूप में लेते हुए तेजी से तपतिश में जुट गई । एसपी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार एएसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ एसडीओपी अपने टीम के साथ मैदान में रहकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रिस्तेदारो व संदेहियों से लगातार कड़ाई से पूछकर कर रही थी । अनंतता पुलिस को बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को 2 अलग अलग थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है जिसमे 1 आरोपी कापु थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है वही दूसरा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरौद में छिपा हुआ था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा में पकड़ा गया आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है बाकी पूरी जानकारी आधिकारिक खुलाशे बाद स्पस्ट होगा

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता...

बिलासपुर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे...

CHHATTISGARH NEWS

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता...

बिलासपुर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...