spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भेडिमुडा विजेता व गुडुबहाल की टीम उपविजेता बने…

ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भेडिमुडा विजेता व गुडुबहाल की टीम उपविजेता बने

लैलूंगा- गांधी युवा क्रिकेट क्लब लमडांड़ के तत्वधान में ग्रामीण स्तरीय गांधी स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुडूबहाल एवं भेडिमुडा के बीच खेला गया जिसमें भेडिमुडा ने खिताबी जीत दर्ज की और ट्राफी के साथ 25000 का नगद पुरस्कार की हकदार बनी।वंही दूसरे स्थान पर रही उपविजेता टीम गुडूबहाल को 15000 नगद और ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया गया।मंचासीन विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ अध्यक्ष ने पुरस्कार वितरण किया।
ग्राम लंमडांड में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया इसका शुभारंभ 13/01/2023 को क्षेत्रीय जनपद सदस्य मनोज सतपथी की अध्यक्षता में किया गया। लीग मैच के आधार पर आयोजित प्रतियोगिता का नॉकआउट दौर क्वार्टर फाइनल से शुरू हुआ।प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलने का मौका दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय पुरस्कार के अलावा बेस्ट बैट्समैन, ऑरेंज कैप, बेस्ट बॉलर, बेस्ट ऑलराउंडर, बेस्ट कैप्टन, बेस्ट कॉमेंटेटर, बेस्ट एंपायर,बेस्ट दर्शक, बेस्ट सपोर्टर आदि अनेक पुरस्कार दिए गए। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालन दंडाधिकारी एवम तहसीलदार प्रेमा मिंज, विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब लैलूंगा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ब्रजदास महंत, जनपद सदस्य मनोज सतपथी, सरपंच ग्राम पंचायत लमडांड़ राधिका डेल्की,उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीम गुडूबहाल उपविजेता जरूर है लेकिन खेल भावना से खेला गया फाइनल मैच में सबका दिल जीता है।भेडिमुडा की टीम उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से ही 32 टीमो में हुए मुकाबले में खिताब पर विजय की हकदार बनी। लैलूंगा ग्राम के अंतिम छोर में भव्य व सफल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी,शिक्षक व युवाओं को बधाई दी। श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ब्रजदास महंत ने खेले गए फाइनल मैच में दोनो ही टीम को विजेता उपविजेता बनने की बधाई दी और क्रिकेट के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी के योगदान को सराहा।पत्रकारो में प्रेस क्लब सचिव शेखर जायसवाल, उपाध्यक्ष ममता साहू,कार्यालय प्रभारी राकेश जायसवाल,जितेंद्र ठाकुर श्रमजीवी संघ के उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, मंचासीन रहे।समापन कार्यक्रम के अंत मे ग्राम लमडांड के उपसरपंच,पंच, ग्रामवासी,शिक्षक, सभी को प्रतियोगिता में सहयोग व सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए जनपद सदस्य मनोज सतपथी ने आभार व्यक्त किया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर

रायगढ़। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पंचायत लैलूँगा...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 ... मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा