दिन दहाड़े सड़क में दिखा हाथी भय का माहौल….

spot_img

दिन दहाड़े सड़क में दिखा हाथी भय का माहौल

धरमजयगढ/धरमजयगढ क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही व मौजूदगी लगातार देखी जा रही है फिलहाल मौजूदा दिनों की बात करें तो धरमजयगढ वनमंडल अंतर्गत अमूमन सभी दिशाओं में हाथीयों को घूमते हुए देखा जा रहा है जिसकी जानकारी भी वनविभाग में आ रही हैं वहीं हाथी को लेकर प्रभावित ग्रामवासी चिंतित हैं।
इस कड़ी में बात करें तो आज दिन दहाड़े ओंगना मार्ग में सड़क पार करते हुए दो हाथी को देखा गया जिसे देखकर लोग भयभीत हो गए सड़क के दोनों ओर लोग थम गए हालांकि वहीं सुरक्षा की दृष्टि विभाग द्वारा सड़क को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया गया ताकि हाथी से किसी भी तरह की अनहोनी की खबर सामने न आए। बता दें,उक्त हाथियों को सबसे पहले नगर से सटे ग्राम तेंदुमार के किनारे जंगल से निकलकर रिहायसी इलाके की ओर बढ़ते हुए देखा गया जिसे देख वहीं तेंदुमार मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ी हांथियों का नजारा करने लगे साथ ही हाथी गांव की ओर न घुसे इसके लिए उसे हो हल्ला कर जंगल की ओर भगाने में लग गए।फिलहाल हाथी धरमजयगढ के 384,383 व 391 कक्ष क्रमांक में विचरण कर रहे हैं वहीं सुरक्षा की दृष्टि से धरमजयगढ वन अमला ड्रोन कैमरे के सहारे हाथियो पर निगरानी रखे हुए हैं ताकि हाथीयों का मूवमेंट लगातार मिलता रहे और उसी मुताबिक संबंधित ग्रामवासियों को हाथी आमद व उनके ठिकाने की जानकारी मिलती रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सप्तम सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां रायगढ़, 20 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS