एसडीएम कार्यालय के बाबू को हटाने अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किया धरना प्रदर्शन…

spot_img

एसडीएम कार्यालय के बाबू को हटाने अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किया धरना प्रदर्शन

धरमजयगढ़ के एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू की कार्यप्रणाली से तंग आकर आज तहसील अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए उसे हटाने की मांग की आपको बता दे की धरमजयगढ़ एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ हमेशा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।जिसे लेकर कुछ दिनों पूर्व भी सभी अधिवक्ताओं के द्वारा उक्त बाबू को हटाने की मांग की गई थी लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाही नही करने पर आज सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने टेंट लगाकर जमकर नारेबाजी की इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया की एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार कार्यलय में पदस्थ हुए है अधिवक्ताओं और पक्षकारो का किसी तरह का कार्य नही होता है प्रत्येक कार्य के लिए उक्त बाबू के द्वारा रूपयो की डिमांड करने का के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। ऐसे में उक्त बाबू राजकुमार सिदार के खिलाफ पूर्व में भी धरमजयगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था किंतु कार्यवाही नही होने के कारण आज सभी अधिवक्ताओं को मजबूर होकर इस तरह टेंट लगाकर आंदोलन करना पड़ रहा है

वहीं मामले को लेकर धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल और तहसीलदार डहरिया धरना स्थल पर पहुंचे और बाबू को तत्काल एसडीएम कार्यालय से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है जिसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली और आंदोलन की समाप्ति की

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...