भेलवांटोली में 78 लाख के सीसी रोड का विधायक चक्रधर सिंह ने किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृत ग्राम पंचायत जामबहार के आश्रित ग्राम भेलवाटोली में बहुप्रतीक्षित सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण का लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि गांव में लगभग 1 किलोमीटर कच्ची सड़क होने से ग्राम वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, ग्राम वासियों की समस्याओं को देखते हुए विधायक चक्रधर सिंह के प्रयास से तकरीबन 1 किलोमीटर कच्ची सड़क जिसकी लागत 78.40लाख, अनुबंध राशि 59.32 लाख की लागत से सीसी सड़क स्वीकृति मिली। सीसी सड़क निर्माण शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे छत्तीसगढ़ अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह का ग्रामवासियों ने रंगोली बनाकर एवं फूल माला के साथ मिनी भव्य स्वागत किया। विधायक चक्रधर सिंह ने अपने उद्बोधन के दौरान ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री होने के कारण छत्तीसगढ़ की संस्कृति व छत्तीसगढ़ वासियों की भावनाओं को भली-भांति जानते हैं इसलिए उनके हर समस्याओं का निराकरण भी तत्काल करते हैं।

विधायक सिंह ने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों के हित के लिए सदैव अग्रणी रहती हैं, जिसके अंतर्गत राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोठान निर्माण आदि सहित विभिन्न कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से लैलूंगा विधानसभा में बहुप्रतीक्षित कई सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण कार्य आदि स्वीकृत कराकर निर्माण कराया गया है विधायक ने ग्राम वासियों के अभूतपूर्व स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल ने भी ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कि भेलवाटोली गांव वालों से हमारा जुड़ाव विगत वर्षों से है तथा विकास कार्यों हेतु हमारे विधायक चक्रधर सिंह सिदार पूरे लैलूंगा विधानसभा में आम जनों के आशीर्वाद से बेहतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडाराम बेहरा द्वारा किया गया आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैकरा, सभापति नरसिंह सिदार ,सरपंच सत्यनारायण भगत, वरिष्ठ कांग्रेसी अदल साय, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शौकीलाल प्रधान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोशन पंडा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र पाल धुर्वे, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, एल्डरमेन शंकर यादव, नगर उपाध्यक्ष अपरांश सिन्हा, महामंत्री सतीश शुक्ला, जितेंद्र ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्र सिदार, भरत साहू, प्रमोद प्रधान, सुमित शर्मा, बसंत प्रधान, जितेंद्र यादव, शौकी पैकरा, ढाप सरपंच सुखिराम, सरपंच श्री प्रसाद शिकारी, बहामा सरपंच आदि सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी गण व भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...