WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के विष्णु महायज्ञ मे उमड़ा भक्तों का सैलाभ…विधायक, सांसद प्रभारी मंत्री सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंचे सारंगढ़ महाकुम्भ मे……

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के विष्णु महायज्ञ मे उमड़ा भक्तों का सैलाभ…विधायक, सांसद प्रभारी मंत्री सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंचे सारंगढ़ महाकुम्भ मे……

सारंगढ़। अखिल भारतीय वैष्णब (च.स.) विकास परिषद के अंतर्गत छतीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वाधान मे प्रदेश के नवनिर्मित जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सारंगढ़ मंडी प्रांगण मे फ़रवरी 10,11 एवं 12 फ़रवरी को छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के बैनर तले विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था। उक्त विष्णु महायज्ञ के अंतर्गत सामूहिक यज्ञोपवित( उपनयन) संस्कार, विधवा/परित्यकता विवाह,एवं महाभण्डारा का आयोजन गुरु समाज कहे जाने वाले वैष्णव समाज ने रखा था।
इस कार्यक्रम मे वैष्णव समाज ने सर्वे भवन्तु सुखीनः के तर्ज पर विश्व कल्याण हेतु महायज्ञ का भी आयोजन किया था, जिस पर लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं तन, मन एवं धन से भी सहयोग किया।

आम जन मानस के साथ विधायक, सांसद एवं प्रभारी मंत्री ने यज्ञ मे लिया भाग –

सर्व कल्याण की भावना लिए वैष्णव समाज ने इस यज्ञ मे ना सिर्फ विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया अपितु सामूहिक उपनयन संस्कार, विधवा, परित्यकता विवाह के साथ,महाभंडारा सहित अनेकों महान कार्य कराये जिसमे,विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन,योगा कार्यक्रम, संगीत एवं विविध कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इस महासभा एवं अधिवेशन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंती भाई वैष्णव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश भाई वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कमला वैष्णव के अलावा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद गोमती साय, विधायक केशव चंद्रा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सिरकत किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक उत्तरी जांगड़े ने की।

03 दिवसीय महाभण्डारा का आयोजन –

इस महायज्ञ मे वैष्णव समाज ने स्वर्वस्माज हेतु महाभण्डारा का भी आयोजन किया था जहाँ दिन रात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारा का आयोजन रखा गया था। उक्त महा भंडारे मे हज़ारों भक्तों ने भोजन स्वरूप प्रसाद ग्रहण किये।

125 बटुकों का हुआ निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार –

सारंगढ़ मे वैष्णव समाज द्वारा 125 बटुकों का निःशुल्क उपनयन संस्कार कराया गया जो की छत्तीसगढ़ मे अभि तक सबसे बड़ी निःशुल्क सामूहिक उनयन संस्कारों मे से एक है। साथ ही निर्धन/विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं का पुनर्विवाह कर सर्वसमाज को प्रेरणा भी दी।

शोभायात्रा के साथ बटुकों ने नगरवासियों को मांगा भिक्षा –

यज्ञ के अंतिम दिवस की संध्या मे भिक्षावाटन हेतु नगर भ्रमण को निकले बटुकों को देखना सारंगढ़ नगरवासियों के लिए अलौकिक दृश्य रहा। जहाँ हज़ारों की संख्या मे महिलाओं और युवाओं ने शोभायात्रा निकाली। उक्त शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा ने कलेक्टर, एसडीएम के साथ पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS