पामगढ़ में पत्रकार, सामाजिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लाश के साथ संपन्न…

पामगढ़ में पत्रकार, सामाजिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लाश के साथ संपन्न…

*जांजगीर-चांपा* जिले के पामगढ़ में वृहद पत्रकार,सामाजिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पामगढ़ के सतनाम भवन में दैनिक राजधानी से जनता तक समाचार पत्र के सम्पादक शनि कुमार लहरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पत्रकार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार का सामुहिक गायन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर एवं बैच लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

सत्र की शुरुआत में विभिन्न जिलों से पधारे पत्रकार साथियों का सभाकक्ष में अतिथियों एवं सभी सदस्यों से संक्षिप्त परिचय कराया गया। आयोजन की थीम राष्ट्र का दर्पण पत्रकारिता निर्धारित था जिस पर अतिथियों ने अपने विद्वतापूर्ण प्रभावशाली उद्बोधन दिए ।

अतिथियों के उद्बोधन से नव पत्रकारों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संपादक शनि लहरे एवं टीम के नेतृत्व में पहली बार आयोजित वृहद कार्यक्रम से अतिथि गण, पत्रकार एवं कार्यक्रम में उपस्थित जन सामान्य गदगद दिखाई दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंजी. आनंद प्रकाश मिरी (प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़), विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवरीनारायण प्रेसक्लब अध्यक्ष मुरली नायर, राजेश भारद्वाज (कांग्रेस नेता, जिलाध्यक्ष सतनामी समाज आईएसएसओ), एस.डी. रात्रे (सी.एम.ओ.), श्रीमती अनिता मिर्झा (शिक्षिका, सामाजिक कार्यकर्ता), सीता टंडन (वरिष्ठ पत्रकार) एवं अन्य अतिथि गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कुंज किशोर (राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा लेखक राकेश नारायण बंजारे (खरसिया) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ-साथ कई समाजसेवी भी उपस्थित रहे। इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पत्रकार, लेखक एवं समाजसेवियों को सम्मान पत्र मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर राजधानी से जनता तक समाचार पत्र के संपादक और इस आयोजन के प्रमुख शनि कुमार लहरे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ,कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

तेतला हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग का दिया संदेश

यातायात पुलिस एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूकहेलमेट, सड़क सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी तेतला...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

तेतला हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग का दिया संदेश

यातायात पुलिस एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूकहेलमेट, सड़क सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी तेतला...