सट्टा-पट्टी पर कार्रवाई जारी, साइबर सेल और तमनार पुलिस ने तमनार के 6 अलग-अलग स्थानों पर किए सट्टा रेड कार्यवाही….

spot_img

सट्टा-पट्टी पर कार्रवाई जारी, साइबर सेल और तमनार पुलिस ने तमनार के 6 अलग-अलग स्थानों पर किए सट्टा रेड कार्यवाही….

रेड कार्यवाही में पकड़े गए 6 आरोपियों से ₹17,000 नगद के साथ सट्टा पट्टी जप्त……

*रायगढ़* । एसएसपी रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल और तमनार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अलग-अलग टीमें बनाकर कल शाम सुनियोजित तरीके से तमनार के (1) धौंराभाठा, (2) बाजारपारा धौंराभाठा, (3) धौंराभाठा चौक, (4) बीईओ ऑफिस तमनार के पास, (5) बस स्टैंड तमनार (6) बाजार पारा तमनार में छापेमारी कर सट्टा रेड कार्यवाही किया गया । इस दौरान सट्टा पट्टी लिखने वाले व्यक्ति रंगे हाथ पकड़े गए जिनसे नकद रूपयों के साथ सट्टा-पट्टी पर्चा बरामद हुआ है । कल सट्टा अभियान में पकड़े गये *06 आरोपियों से कुल ₹17,000 नगद रुपए और सट्टा पट्टी की जप्ती* कर आरोपियों पर थाना तमनार में धारा 4 (क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । सट्टा रेड की कार्यवाही में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, थाना तमनार के प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, पारसमणी बेहरा, संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक ऊषा तिर्की, साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवार, प्रदीप तिवारी, राजेश खांडे, सुरेश सिदार शामिल थे ।

*सट्टा रेड कार्रवाई में पकड़े गये आरोपियान*-

(1) ग्राम धौराभांठा में आरोपी नीलाम्बर पटेल पिता हेमलाल पटेल उम्र 40 वर्ष सा. झिंकाबहाल थाना से सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2850 रूपये।
(2) बाजारपारा धौराभांठा में सदानंद बैरागी पिता अलेख बैरागी उम्र 35 वर्ष सा. बाजार पारा धौराभांठा थाना तमनार से सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2870 रूपये ।
(3) ग्राम धौराभांठा चौक में सीद्दीक खान पिता सादिक खान उम्र 52 वर्ष सा. धौराभांठा थाना तमनार सट्टा पट्टी पर्ची एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2880 रूपये ।
(4) बीईओ आफिस के सामने तमनार पर विजय शंकर बहिदार पिता घासीराम बहिदार उम्र 68 वर्ष सा. बहिदार पारा सट्टा पट्टी पर्ची एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2920 रूपये ।
(5) बस स्टैंड तमनार में माधव बेहरा पिता बिसीकेशन बेहरा उम्र 50 वर्ष सा. बेहरा पारा तमनार थाना तमनार सट्टा पट्टी पर्ची एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2590 रूपये।
(6) बाजार पारा तमनार में नरहरी धोबा पिता चैतुराम धोबा उम्र 61 वर्ष सा0 बाजार पारा तमनार से सट्टा पट्टी पर्ची एक डाट पेन एवं नगदी रकम 2890 रूपये ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...