लैलूंगा पुलिस ने किया स्विफ्ट कार पर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार…..

लैलूंगा पुलिस ने किया स्विफ्ट कार पर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार…..

चंद्रशेखर जायसवाल

ओडिशा से गांजा लेकर निकले तस्करों की सूचना पर कटकलिया रोड में नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ी पुलिस टीम…..

कार में रखा 20 किलो गांजा और स्विफ्ट कार जप्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही…..

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर सट्टा पट्टी, अवैध कोयला परिवहन के साथ ही गांजा रेड की बड़ी कार्रवाई….. *रायगढ़*/अमर स्तंभ सीमावर्ती राज्य ओडिशा, झारखंड से गांजे की तस्करी की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा लैलूंगा, तमनार धरमजयगढ़ थाना प्रभारी को क्षेत्र में सूचना संकलन सुदृढ कर मुखबीर एवं पुलिस स्टाफ लगाकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया गया है, निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी को गांजा रेड कार्यवाही में सफलता मिली है । लैलूंगा पुलिस द्वारा तस्करों के ओडिशा से गांजा लेकर निकले निकलने और लैलूंगा की ओर आने की मुखबीर सूचना में पाकरगांव कटकलिया रोड पर लगाई गई नाकेबंदी में पुलिस टीम के हाथ स्विफ्ट कार में गांजा तस्करी कर रहे दो शातिर गांजा तस्कर आये हैं जिनके कब्जे से 20 किलो गांजा बरामद हुआ है ।जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा पासिंग स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर निकले हैं जिनके लैलूंगा क्रास कर आगे बढ़ने की संभावना है । थाना प्रभारी ने सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर जशपुर जिले के मुख्य मार्ग के अतिरिक्त गांव से होकर गुजरने वाले रास्तों पर अपने स्टाफ लगा कर रखा गया । आज सुबह *ग्राम पाकरगांव, कटकलिया रोड पर* नाकेबंदी कर रही पुलिस टीम के हाथ मुखबीर द्वारा बताया गया ओडिशा पासिंग *स्विफ्ट कार ओ.आर. 02 ए.वी. 5032* आते दिखा जिसे रोका गया और वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को नाकेबंदी की कारण से अवगत कराकर पुलिस टीम द्वारा विधिवत वाहन की तलाशी ली गई । वाहन के अंदर 20 पैकेट खाकी पेपर से लिपटा हुआ करीब *20 किलो गांजा कीमत करीब ₹2,40,000* का मिला जिसके परिवहन के संबंध में दोनों व्यक्ति ठमेंद्र यादव और सुनील सिंह से पूछताछ करने पर कोई समाधान कारक जवाब नहीं दिए और ना ही कोई वैध कागजात पेश किए । आरोपियों द्वारा गांजे की अवैध तस्करी कर ना पाए जाने से आरोपियों से 20 किलो गांजा तथा स्विफ्ट कार कीमत ₹5,00,000 *जुमला कीमती ₹7,40,000* की जब्ती कर *आरोपी (1) ठमेंद्र यादव पिता जेनामणी यादव उम्र 26 साल निवासी बगईझरिया थाना बागबाहर जिला जशपुर (2) सुनील सिंह पिता भोला सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शोभाछतरा थाना बोरिया जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम बेहरा पाठ तालाब के पास झाड़सुगुड़ा (उड़ीसा)* पर थाना लैलूंगा में *धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक आर. एस. तिवारी के नेतृत्व में कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, जयशरण चंद्रा, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, जॉन प्रकाश टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में मनीष मित्तल के जन्मदिन पर सोशल मीडिया हुआ गुलज़ार! बधाइयों की बाढ़ में डूबा फेसबुक-व्हाट्सएप, समर्थकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी लैलूंगा-02 मनीष मित्तल को जन्मदिन पर मिल रहा जनस्नेह, सुबह से ही शुभकामना संदेशों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...