spot_img
spot_img

● उठाईगिरी मामले का कुख्यात आरोपी सुनील नट गिरफ्तार….

spot_img
spot_img
spot_img

● *उठाईगिरी मामले का कुख्यात आरोपी सुनील नट गिरफ्तार*….

● *रायगढ़ पुलिस के सहयोग से बेमेतरा पुलिस को मिली सफलता*…..

● *आरोपी सहयोगी के साथ बाइक डिक्की से पार किया था 2 लाख रूपये*….

● *बेमेतरा कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला*….

● *बैंक से रूपये निकालने वाले व्यक्ति की रेकी कर बनाये थे निशाना*….

*रायगढ़* । 23 फरवरी को बेमेतरा मार्केट में मोटरसाइकिल के डिक्की में रखें नगदी रकम ₹200000 के उठाईगिरी मामले के आरोपी सुनील नट उर्फ खोखरू को आज कापू थाना क्षेत्र में बेमेतरा पुलिस टीम ने लैलूंगा थाना स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया है ।

जानकारी के मुताबिक बेमेतरा पुलिस ने उठाईगिरी मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अज्ञात आरोपी के फोटोग्राफ्स जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साझा किया गया था । उठाईगिरी के आरोपियों के फोटोग्राफ्स रायगढ़ जिले के पुलिस ग्रुप में शेयर किये जाने से लैलूंगा थाने के प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी ने आरोपी के नट गिरोह के सदस्य सुनील नट उर्फ खोखरू और नान्हू नट से मिलान होना बताया । कल आरोपी पतासाजी के लिए बेमेतरा पुलिस रायगढ़ पहुंची । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपी पतासाजी में बेमेतरा पुलिस को सहयोग करने के निर्देश दिए । एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी और आरक्षक जॉन प्रकाश टोप्पो को बेमेतरा पुलिस टीम के सहयोग के लिए टीम को रिपोर्ट करने निर्देशित किये । ज्वांइट टीम ने आरोपी सुनील नट के गांव में मुखबिर लगाकर सूचना लिया गया जिसके गांव में देखे जाने की सूचना पर आज सुबह भोर में सुनियोजित तरीके से पुलिस टीम ने रेड कर ग्राम कंड्रजा, कापू में आरोपी सुनील को हिरासत में लिया गया । *आरोपी सुनील नट उर्फ खोखरू नट पिता कैलाश नट उम्र 30 साल निवासी कंड्रजा, थाना कापू* ने लूट की वारदात को अपने सहयोगी नान्हू नट के साथ मिलकर अंजाम देना बताया । नान्हू नट वारदात के बाद से फरार हैं । आरोपी सुनील नेट को बेमेतरा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक अरविंद शर्मा व हमराह स्टाफ अपने कब्जे में लेकर बेमेतरा के लिए रवाना हुये हैं । विदित हो कि पूर्व में #गरियाबंद पुलिस ने नट गिरोह के शातिर आरोपी नान्हू नट को धरमजयगढ़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम!

हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा तांता! लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम!

हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा तांता! लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों...

RAIGARH NEWS

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम! हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा...

लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर छाया बधाई संदेशों का सैलाब! लैलूंगा।नगर में सबके चहेते...