दहेज की मांग से प्रताड़ित नव विवाहिता की थी आत्महत्या, मृतिका का पति दहेज हत्या के अपराध में गिरफ्तार…..

● *दहेज की मांग से प्रताड़ित नव विवाहिता की थी आत्महत्या, मृतिका का पति दहेज हत्या के अपराध में गिरफ्तार…..

*रायगढ़* । थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम सम्बलपुरी में गत 01 मार्च की रात्रि नव विवाहिता अरूणा राठिया पति योगेद्र राठिया उम्र 21 वर्ष निवासी सम्बलपुरी थाना चक्रधरनगर अपने कमरे में पंखा लगाने वाले सीलिंग कडी में सफेद कलर स्कार्फ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । मृतिका नव विवाहिता होने से न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग पंचानामा कार्यवाही कर शव का पोस्ट मार्टम कराया गया । मर्ग जांच दौरान घटन को लेकर मृतिका के माता-पिता, बड़ी बहन, गवाह बताये कि अरूणा राठिया (मृतिका) का विवाह मई 2022 में योगेद्र राठिया निवासी सम्बलपुरी के साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था । अरूणा का पति योगेद्र राठिया दहेज में सोफा सेट, मोटरसायकल, फ्रीज नहीं लाये हो कहकर उसके साथ क्रूरतापूर्वक व्यवहार करते हुये गाली गलौज मारपीट करता था जिसे अरूणा अक्सर अपने मायके बताती थी । घटना दिनांक को भी सुबह अरूणा से उसका पति योगेन्द्र दहेज की बात को लेकर मारपीट कर रहा था, अरुणा अपनी दीदी को फोन कर उसका पति मारपीट कर बहुत परेशान कर रहा है पति के घर में रह नहीं पाएगी किसी को भेजकर मायके ले जाओ कहकर मोबाइल पर बता रही थी जिसे सुनकर योगेन्द्र और मारपीट किया । योगेन्द्र राठिया लगातार सोफा सेट, मोटरसायकल फ्रीज, की मांग को लेकर अरूणा को क्रूरतापूर्वक व्यवहार कर उसे प्रताड़ित करता था जिससे तंग आकर उसी रात अरूण अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की ली । मर्ग जांच से मृतिका के पति योगेद्र राठिया के विरूद्ध दिनांक 17.03.2023 को दहेज हत्या (धारा 304-बी भादवि) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । गंभीर घटना की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिनव उपाध्याय को प्राप्त होने पर केस डायरी अपने हस्ते लेकर तत्काल चक्रधरनगर थाने के स्टाफ के साथ ग्राम सम्बलपुरी जाकर *आरोपी योगेन्द्र राठिया पिता भवानी राठिया उम्र 26 वर्ष निवासी संबलपुरी थाना चक्रधरनगर* को हिरासत में लेकर आये जिससे पूछताछ कर अहम सबूत एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । सीएसपी अभिनव उपाध्याय के साथ आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना चक्रधरनगर के उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक श्वेत बारीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

राम मंदिर मुद्दे पर बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में मटकी फोड़कर जताया विरोध

बिलासपुर - अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...