शौचालय के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार आया सामने

spot_img

शौचालय के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार आया सामने

ग्रामीणों ने लगाया सरपंच सचिव पर आरोप

बलौदाबाजार(विनय सिंह

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के लवन तहसील के क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत मरदा जहां के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर निशाना साधते हुए और आरोप लगाते हुए कहा कि हमें तो सिर्फ शौचालय बनाने के नाम पर थोड़ी सी ही सामग्री मिली थी जबकि हमने स्वयं के खर्चे से शौचालय बनाया और आज तक हमें 12000 की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। केंद्र सरकार की योजना के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने की प्रक्रिया हुई थी जिसमें मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर शौचालय निर्माण कार्य हुआ जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 200 लोगों ने ग्राम पंचायत मरदा में स्वयं के द्वारा शौचालय का निर्माण किए जिसकी भुगतान राशि जनपद के द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र के द्वारा दी जाने की बात प्रदर्शित हो रही है मगर धरातल पर हितग्राहियों से पूछने पर नहीं मिलने की बाद नजर आ रहा है

पूर्णतः प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर का शक

ग्राम पंचायत मरदा मे मिले जनपद पंचायत के दस्तावेज के अनुसार जो पूर्णतः प्रमाण पत्र मनरेगा तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने हुए शौचालय की जारी हुई है जिसमें देखा जा रहा है कि हितग्राहियों को उनकी राशि मिल चुकी है क्योंकि पूर्णतः प्रमाण पत्र पर हितग्राहियों के द्वारा हस्ताक्षर की गई है मगर यह जांच का विषय है क्योंकि ग्राम पंचायत मरदा के धरातल पर जाने पर तथा हितग्राहियों से बात करने पर पता चला कि उसे अभी तक वह राशि नहीं मिली है और अगर किसी तरह का उनके हस्ताक्षर के द्वारा यह राशि मिली है तो वह गलत है और फर्जी तरीके से यह राशि निकाली गई है

स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी के ऊपर जिला प्रशासन मेहरबान

ज्ञात हो कि पूर्व में भी पत्रकार के द्वारा कलेक्टर बलौदाबाजार रजत बंसल को आवेदन के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की जांच करने की बात अपने आवेदन में दी गई थी जिस पर कलेक्टर ने चिट्ठी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जारी कर दी है मगर जिला पंचायत में अभी तक वहां पत्र पड़ा हुआ है मगर स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी के द्वारा अभी तक उस पर ध्यानाकर्षण नहीं किया गया मानो ऐसा लग रहा है कि जिला प्रशासन अपने ही कर्मचारी पर मेहरबान है क्योंकि लगता है कि जांच उपरांत कहीं इस भ्रष्टाचार की पोल ना खुल जाए और धरातल पर जाने पर स्पष्ट हो रहा है कि बिना ही हस्ताक्षर किए लाखों की हेरफेर हुई है इन सभी मामलों पर खबर पर प्रकाशन होते ही क्या जिलाधीश बलौदा बाजार संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी,सरपंच,सचिव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर करते हैं या नहीं खबर अभी बाकी है तथा कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला बलौदाबाजार का पक्ष रखकर पुनःखबर का प्रसारण करेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...