सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी मंडल के स्मृति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

spot_img

सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी मंडल के स्मृति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र- छात्राए हुए सम्मानित

अररिया प्रतिनिधि – प्रखंड के मध्य विद्यालय पैकटोला में सोमवार को दस बजे इसी विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कमलेश्वरी मंडल के पुण्य स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी व सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का उद्घघाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आबिद हुसैन व संचालन मधुर मिलन नायक ने किया. कार्यक्रम के आयोजक मधुर मिलन नायक ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के मेहनती छात्र-छात्राओं के प्रतिभा का सम्मान करना ,उनके मनोबल को बढ़ाना हैं. महानंद विश्वास व मायानंद यादव ने कहा कि इस विद्यालय की निर्माण में कमलेश्वरी मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं. उन्होंने इलाके में शिक्षा का अलख जगाया हैं .उनकी स्मृति में यह शैक्षणिक आयोजन बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप प्राप्त हो रहा है. कार्यक्रम की समापन का घोषणा मिट्ठु यादव ने किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने कमलेश्वरी मंडल के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. मौके पर रमेश कुमार मंडल, राहुल झा ,आशीष कुमार, गोविंद कुमार, शुभम कुमार, साक्षी कुमारी , वर्षा कुमारी , प्रिंस कुमार, मिथलेश कुमार, चंदन यादव , कोमल कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहें.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...