
लैलूंगा में कोचियों पर प्रशासन का ताबड़तोड़ प्रहार! 800 कट्टा धान जब्त, अवैध धान कारोबारियों में मचा हड़कंप!
एक के बाद एक गोदामों पर पहुंच रही राजस्व विभाग की टीम, जयप्रकाश अग्रवाल के गोदाम से 800 कट्टा धान जब्त
लैलूंगा। धान खरीदी सीजन के बीच लैलूंगा में अवैध धान भंडारण और कोचियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक के बाद एक हो रही कार्रवाई से धान कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
इसी कड़ी में राजस्व अधिकारी लैलूंगा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ग्राम लारिपानी, तहसील लैलूंगा निवासी जयप्रकाश अग्रवाल के गोदाम में कार्रवाई करते हुए 800 कट्टा धान जब्त किया है।
लगातार सामने आ रहे धान भंडारण के मामलों के बीच प्रशासन की इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इससे पहले भी लैलूंगा क्षेत्र में अलग-अलग गोदामों और स्थानों पर धान जब्ती की कार्रवाई हो चुकी है।
कोचियों की अब खैर नहीं!
लैलूंगा क्षेत्र में प्रशासन की लगातार दबिश से यह साफ संकेत मिल रहा है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता और अवैध भंडारण को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। अब देखना होगा कि जांच में जब्त धान के भंडारण और उसके स्रोत को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं तथा संबंधित लोगों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
एक के बाद एक छापेमारी, सैकड़ों कट्टा धान जब्ती और प्रशासन की सख्ती से लैलूंगा में अवैध धान कारोबारियों के बीच खलबली मची हुई है।











