spot_img
spot_img

# नाबालिग का गर्भपात कराने और भ्रूण को अरपा नदी में फेंकने के आरोप में महिला डॉक्टर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

**पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद कराया गर्भपात, साक्ष्य मिटाने और पुलिस को सूचना नहीं देने का भी आरोप**

**बिलासपुर।** नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर मामले में थाना तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद उसका गर्भपात कराया और गर्भपात के बाद भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया। इतना ही नहीं, नाबालिग के साथ घटित अपराध की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई।

पुलिस के अनुसार, मामले में बुधवारी, तोरवा निवासी गणेश सोनी (30 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से नाबालिग पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि गणेश सोनी ने अस्पताल में महिला डॉक्टर की सहायता से पीड़िता का गर्भपात कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस ने विवेचना शुरू की। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी गणेश सोनी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

**विवेचना में सामने आई महिला डॉक्टर की भूमिका**

जांच के दौरान महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, विवेचना में ऐसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिनसे गर्भपात कराने में डॉक्टर की संलिप्तता सामने आई। आरोप है कि डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया। इसके बाद भ्रूण को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अरपा नदी में नष्ट कर दिया गया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद थाना तोरवा पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह को विधिवत गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

**प्रकरण:** अपराध क्रमांक 551/2026
**थाना:** तोरवा, जिला बिलासपुर
**धाराएं:** भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3), 89, 238, 3(5) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(ठ), 6, 21।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

* दो बाइक, तीन मोबाइल और 4 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, तीन आरोपी सलाखों के पीछे।

# ₹2 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा **4.258 किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त;...

CHHATTISGARH NEWS

* दो बाइक, तीन मोबाइल और 4 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, तीन आरोपी सलाखों के पीछे।

# ₹2 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा **4.258 किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त;...

RAIGARH NEWS

मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तलवार और आरोपियों के कपड़े बरामद; एक आरोपी अब भी फरार गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला रायगढ़,...