कहलगांव व्यवहार न्यायालय परिसर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन….

कहलगांव व्यवहार न्यायालय परिसर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

आगामी नौ सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को लाभ उठाने के लिए क्षेत्र की जनता को किया जा रहा है जागरुक, अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा एवं मुंसिफ श्री शिल्पा प्रसाद मिश्रा ने लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए कार्यालय और बैंकर्स को आवश्यक दिशा निर्देश कहे:- गरीबों, विधवाओं, बुजुर्गों, विकलागों का करें कल्याण।

कहलगांव से कन्हैया खंडेलवाल की रिपोर्ट

वर्ष का तीसरा लोक अदालत का आयोजन नौ सितंबर को होगा। अनुमंडल विधिक सेवा समिति कहलगांव के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी प्रारंभ कर दी गई हैं और इसके लिए पूर्व निर्धारित योजना के आलोक में सभी बैंकर्स बीएसएनएल के पदाधिकारीयों की एक बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। भारी वर्षा के उपरांत भी बड़ी संख्या में बैंकर्स आयोजित बैठक में शामिल हुएं। विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा ने आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और अब तक की तैयारियां की समीक्षा की। उन्होंने सुलह की संभावना वाले वादों में प्री-सिटिंग करते हुए मामले के निपटारा पर ज्यादा ध्यान देने का निर्देश बैंकर्स, बीएसएनएल को दिया। प्राधिकार की सचिव शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने बताया कि ऐसे अबतक 4100 से ज्यादा मामले जिसमे सुलह की गुंजाइश हो में पक्षकारों को नोटिस भेजा जा चूका है। अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा ने बैठक में सभी बैंकर्स को बताया की मई माह में हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके सहयोग से हुए मामले के निष्पादन से संतुष्ट हैं और इस बार भी अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतू वे प्रयासरत हैं। पूर्व की भांति इस बार भी अच्छा काम करने वाले शाखा प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया जायेगा। अनुमंडल विधिक सेवा समिति की सचिव श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने बताया कि नौ सितंबर को आयोजीत होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार बैंक अपनी और से करना प्रारंभ कर दे और अगर चाहे तो इसके लिए पीएलभी की मदद भी वे ले सकते हैं। लोक अदालत के पूर्व एक बैठक का आयोजन आगे और भी किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...