spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

किसान की मेहनत पर पानी फेरने वाले तीन युवकों पर लैलूंगा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई…..

किसान की मेहनत पर पानी फेरने वाले तीन युवकों पर लैलूंगा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई…..

खेत में लगे अदरक की खुदाई कर चोरी कर ले गये थे तीन आरोपी, लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…..

*रायगढ़* । खेत में लगे अदरक फसल की खुदाई कर अदरक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लैलूंगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, आरोपियों से चोरी आधा क्विंटल अदरक बरामद किया गया है । जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 23.11.2023 को थाना लैलूंगा में ग्राम भेडीमुडा (ब) में रहने वाले मुन्नु लाल निषाद (42 साल) द्वारा उसके खेत में लगे करीब 1 क्विंटल अदरक की चोरी होने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि इस साल उसने अपने महुआ छिनाखेत में अदरक की खेती किया है । दिनांक 22/11/2023 को खेत दवाई छिडकाव करने गया तो देखा खेत से करीब 1 क्विंटल से अधिक का अदरक को कोई चोरी कर ले गया है । तब गांव के सरपंच, ग्राम पटेल और अन्य ग्रामीणों को खेत से अदरक की चोरी की जानकारी देकर अपने स्तर पर पता किया, जिसमें पता चला कि गांव के तीन लड़के- प्रभु राठिया, गोपी साहू और रूप कुमार सिदार खेत से अदरक की चोरी किये हैं, रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आरोपियों पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज अपने स्टाफ के साथ ग्राम भेडीमुडा (ब) जाकर आरोपियों की पतासाजी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया जिनसे अदरक चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार कर तीनों चोरी के अदरक को आपस में बांट लेना बताये । आरोपियों के मेमोरेंडम पर करीब 50 किलो अदरक (कीमती करीब 5,000 रूपये) का बरामद कर जप्त किया गया है । चोरी के अपराध में आज दिनांक 24.11.2023 को लैलूंगा पुलिस द्वारा तीनों आरोपी- प्रभु राठिया पिता मुनू राम राठिया उम्र 26 साल, गोपी साहू पिता घुराऊ राम साहू उम्र 30 साल रूप कुमार सिदार पिता मनराज सिदार उम्र 25 साल सभी निवासी भेडीमुडा (ब) थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा गांववालों को आपस में मिलजुल कर रहने और चोरी, झगडे विवाद से दूर रहने की समझाइश दिया गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पशु तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने चलाया "आपरेशन शंखनाद"32 गौवंश को मशहूर मवेशी तस्कर रब्बुल खान के चंगुल...
Latest
सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म...