मिलूपारा में अवैध शराब की सूचना पर तमनार पुलिस ने की रेड कार्यवाही, 20 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

मिलूपारा में अवैध शराब की सूचना पर तमनार पुलिस ने की रेड कार्यवाही, 20 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

*रायगढ़* । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही जारी है । कल दिनांक 14/01/2024 के शाम तमनार थाने के विवेचकों की अलग-अलग टीमें ग्राम खम्हरिया, कोडकेल, मिलुपारा की ओर माइनर एक्ट कार्रवाई रके लिए रवाना हुई थी । इसी दरमियान टीआई तमनार को मुखबीर से मिलूपारा का देवनारायण डनसेना घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उसे क्षेत्र में कार्यवाही करने गई, अपनी टीम को तस्दीकी एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया । पुलिस टीम की रेड में संदेही देव नारायण डनसेना घर आंगन में महुआ शराब बिक्री करते मिला जिसके कब्जे से 10-10 लीटर जरकिन में भरा *कुल 20 लीटर महुआ शराब कीमती ₹4000 एवं बिक्री रकम ₹100 जप्त* कर *आरोपी देव नारायण डनसेना पिता स्वर्गीय रामदिन डनसेना उम्र 53 वर्ष साकिन मिलुपारा थाना तमनार* को थाने लाया गया जिस पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार और सनत कंवर शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...