spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

सुनवाई के दौरान जिला चिकित्सालय में महिलाओं के निजता भंग होने का मामला आया सामने- आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को लिखा पत्र

सुनवाई के दौरान जिला चिकित्सालय में महिलाओं के निजता भंग होने का मामला आया सामने- आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को लिखा पत्र

विनय सिंह बेमेतरा

मानव तस्करी रोकथाम (एन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग) पर कार्यशाला आयोजित

बेमेतरा 08 अगस्त 2022-छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य अर्चना उपाध्याय की अध्यक्षता में आज सोमवार को महिला आयोग की जनसुनवाई कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रखी गई। जनसुनवाई के लिए बेमेतरा जिले के 16 विभिन्न मामलों के प्रकरण रखे गये जिसमें से 13 प्रकरणों का निबटारा कर नस्तीबद्ध किया गया। एक प्रकरण सुनवाई के लिए रायपुर स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर महिला जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रमाकांत चंद्राकर, अधिवक्ता सुश्री शमीम रहमान, डॉ. अखिलेश भारद्वाज, शासकीय अभिभाषक/लोक अभियोजन बेमेतरा दिनेश तिवारी, परियोजना अधिकारी म.बा.वि. श्रीमती मनोरमा साहू सहित उभयपक्ष के आवेदिका एवं अनावेदक उपस्थित थे।

एक प्रकरण के सुनवाई में आवेदिका ने जो आवेदन प्रस्तुत किया है उसके तथ्यों को नहीं बता पा रही है। गांव में सरपंच के लिए गए निर्णय के कारण होने वाली परेशानी को नहीं बता रही अनावेदक सरंपच ने बताया कि आवेदिका ने उसके खिलाफ कई जगह शिकायत किया गया है। कलेक्टर एस.डी.एम. सी.जी.एम. कार्यालय में प्रकरण लम्बित है लेकिन आज कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है। जिला संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया है कि आवेदिका के गांव जाकर प्रकरण की जांच कर आयोग में प्रस्तुत करें ताकि उसके आधार पर निर्णय लिया जा सके। उप निरीक्षक महिला सेल भी दिनांक 12 अगस्त 2022 को चंदनु पुलिस चौकी थाना नांदघाट क्षेत्र के गांव बगौद जाकर इस प्रकरण में आवेदिका की ओर से दो लोगों का एवं अनावेदक पक्ष से दो लोगों से पूछताछ कर प्रतिवेदन आयोग को प्रस्तुत करेंगे जिससे इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका एक शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल के व्यवसायिक शिक्षिका हेल्थकेयर ने स्वीकार किया कि उसने किसी भी प्रकार से आयोग में शिकायत नही की हूं, साथ ही शिकायत आवेदन में जो हस्ताक्षर है वह मेरा नही है इस आधार पर इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया है।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसकी जेठ ने संयुक्त संपति से अपनी पत्नी के नाम से संपति बना लिया है। अनावेदक ने इसकी पुष्टि किया है कि पिता जी ने एक मकान में अपने साथ अपने भाई को जीवन यापन के लिए दिया था उसके दूकान से अनावेदक जेठ ने अपनी पत्नी के नाम से कई संपति खरीद लिया है। आवेदिका के पति का दुकान एवं एक प्लाट दिया है और शेष प्लाट एवं पूराने मकान के साथ ही साथ एक नये मकान अपने साथ रखा है। आवेदिका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर नियुक्ति हो गई है। वह प्रकरण आयोग से कार्यवाही नहीं चाहती है। वह केवल प्रकरण आयोग के समक्ष रखना चाहिती थी ताकि उससे अन्य लोगों का सबक मिले कि शादी के समय लड़की को मां बाप से कोई झूठ न बोल और भविष्य खराब न कर सकें। चूंकि आवेदिका आगे कार्यवाही नही चाहती है। इस प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

एक अन्य प्रकरण की सुनवाई के दौरान जिला चिकित्सालय में महिलाओं के निजता भंग होने का मामला आया सामने- आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा। आवेदिका को सूचना के बाद अनुपस्थित टेलीफोनिक पर बात करने पर सही जवाब नहीं बताया इस प्रकरण में आयोग की ओर से अनावेदक को सुना है और उन्होने आयोग में प्रस्तुत किया था तो छायाप्रति प्रति संलग्न किया है अपने रिपोर्ट में कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया है। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

मानव तस्करी रोकथाम (एन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग) अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास विषय परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें बेमेतरा जिले से एक प्रकरण पुलिस थाना देवकर से संबंधित से समाचार पत्रो में प्रकाशित होने पर महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया। जिसमें एसडीओपी बेरला ने बताया कि विवेचना में यह मामला मानव तस्करी का नहीं पाया गया। इस पर महिला आयोग अध्यक्ष ने संतोष जाहिर किया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है,...
Latest
सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग