spot_img
Sunday, February 15, 2026
Sunday, February 15, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*परिवार न्यायालय में न्यायमित्र से अभद्रता, न्यायालयीन कार्य बाधित करने वाला आरोपित गया जेल*…..

● *परिवार न्यायालय में न्यायमित्र से अभद्रता, न्यायालयीन कार्य बाधित करने वाला आरोपित गया जेल*…..

*07 जुलाई रायगढ़* । कल दिनांक 06/07/2024 को परिवार न्यायालय रायगढ़ के प्रस्तुतकर श्री प्रबोध टोप्पो द्वारा थाना चक्रधरनगर में आरोपित गोविंद परधान पर न्यायालय के अंदर न्यायमित्र के साथ अभद्रता करने तथा न्यायालयीन कार्य बाधित करने के संबंध में कार्यवाही को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया ।

आरोपित के विरूद्ध प्राप्त आवेदन अनुसार कल परिवार न्यायालय रायगढ में धारा 125 के अंतर्गत प्रकरण में आवेदिका एवं अनावेदक गोविन्द परधान उपस्थित होना था । दोपहर करीब 03:15 बजे आवेदिका साक्ष्य हेतु न्यायालय में अपने न्यायमित्र श्री आशीष कुमार मिश्रा के साथ उपस्थित हुई। इसी दौरान उभयपक्ष को समझाईश दिया जा रहा था । इसी दौरान अनावेदक गोविन्द परधान के द्वारा आक्रोशित होकर आवेदिका के न्यायमित्र श्री आशीष कुमार मिश्रा को गुस्से में आकर उगली दिखाते हुए बदतमीजी से बात किया गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा । अनावेदक के कृत्य से न्यायालय का कार्य बाधित हो गया है तथा न्यायालय के अंदर गंभीर कृत्य है । साथ ही न्यायालय के गरिमा पर विपरीत प्रभाव पड़ा । आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में आरोपित गोविंद प्रधान पर अपराध क्रमांक 333/2024 धारा 221, 267, 332(c), 351(2) बीएनएस एवं न्यायालय अवमान अधिनियम 1971 की धारा 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा *आरोपी गोविंद परधान पिता गणेश परधान 46 वर्ष निवासी चांदमारी थाना सिटी कोतवाली रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया । माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा आरोपी के कृत्य पर जेल वारंट जारी किए जाने पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी गोविंद परधान को जेल दाखिल किया गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप्त कीधरमजयगढ़ क्षेत्र में जागरूक नागरिकों और पुलिस की...

ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 नग गौवंश तस्करों से मुक्तजोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग...
Latest
जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत...