
*जामगा स्थित रेलवे फाटक में 16 जुलाई को सड़क यातायात रहेगी बंद*

रायगढ़, 15 जुलाई 2024/सहायक कार्यपालन अभियंता (निर्माण) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चौथी रेलवे लाइन का ट्रैक बिछाने के लिए जामगा स्थित रेलवे फाटक में 16 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी।







