spot_img
spot_img

लैलूंगा : तहसील के राजपुर धान खरीदी में बड़ी अनियमितता कर 1.40 करोड़ की आर्थिक क्षति पहुचाने मामले में 4 पर अपराध दर्ज…

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा : तहसील के राजपुर धान खरीदी में बड़ी अनियमितता कर 1.40 करोड़ की आर्थिक क्षति पहुचाने मामले में 4 पर अपराध दर्ज…

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर बड़ी आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया है। इस समिति में भौतिक सत्यापन के दौरान धान के स्टॉक और बारदाना में बड़ी कमी पायी गई है। जिससे शासन को लगभग 1.40 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर अपेक्स बैंक, सहकारिता व खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए संबंधित दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करायी गई है।

खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन मूल्य में धान खरीदी के कार्य में आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर पं.क्र. 101 वि.ख. लैलूंगा के कर्मचारियों समिति के प्रभारी प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर, सलीम भगत, संस्था के लिपिक दर्शन साव, फड़ प्रभारी मुरलीधर नाग एवं बारदाना प्रभारी आकाश भगत द्वारा आपसी मिलीभगत कर बड़ी अनियमितता किये जाने के कारण भौतिक सत्यापन में 4366.80 क्विटल धान (दर प्रति क्विटल 3100 रू.) कम एवं बारदाना कमी नया बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 73.98 रू.), पुराना बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 25 रू.) एवं पी.डी.एस. बारदाना 1340 नग (प्रति बारदाना 25 रू.) कुल धान कमी की राशि 1 करोड़ 35 लाख 37 हजार 80 रूपये एवं कुल बारदाना कमी की राशि 5 लाख 73 हजार 831.82 रूपये इस प्रकार कुल राशि 1 करोड़ 41लाख 10 हजार 911.82 रुपये की कमी पायी गई। शासन को हुई आर्थिक क्षति के लिए प्रकरण में दोषी उक्त 4 व्यक्तियों के विरूद्ध लैलूंगा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ” माँ महामाया को किया पंचमी भेट!

बिलासपुर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर मे विराजमान माँ महामाया दाई की पूजा सेवा अर्जी करने हेतु सर्व आदिवासी समाज रतनपुर इकाई एवं...