WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूँगा : आज छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय अवकाश लेकर कलम बंद – काम बंद पर हड़ताल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

कलम बंद-काम बंद हड़ताल
          तहसील लैलूंगा  

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा   
छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय के आव्हान पर आज तहसील इकाई लैलूंगा में भी कर्मचारी अधिकारी द्वारा दिनांक 27.09.2042 को एक दिन का सामुहिक अवकाश लेकर कलम बंद -काम बंद  हड़ताल को सार्थक किया गया।
    
जिसके अंतर्गत पहले राष्ट्र गान किया गया। तदोपरांत फेडरेशन तहसील इकाई लैलूंगा के संयोजक श्री मालिकचंद भारद्वाज द्वारा प्रतिवेदन वाचन किया गया, साथ ही साथ एक छत्तीसगढ़ी गीत – “सुघर साय सरकार, सुनले हमरो पुकार”की सुर लय के साथ प्रस्तुति जिसमें चार सूत्रीय मांग को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से शीघ्र प्रदान करने हेतु अपील किया गया।
     इसके बाद फेडरेशन तहसील इकाई लैलूंगा के पदाधिकारियों व वरिष्ठ जनों का सुंदर उद्बोधन हुआ।
     श्री धर्मेन्द्र बैस जी प्रांतीय महामंत्री तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, श्री पी आर भारद्वाज जी अध्यक्ष -प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ लैलूंगा, श्री पी एन बंजारे जी -अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ लैलूंगा, श्री शैलेश बेहरा अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ लैलूंगा, श्री डी एस सिदार जी सलाहकार फेडरेशन लैलूंगा, श्री बी एल बैरागी अधयक्ष -प्रधान पाठक कल्याण संघ लैलूंगा, श्री के आर गुप्ता जी मार्गदर्शक फेडरेशन तहसील इकाई लैलूंगा , श्री श्याम लाल भगत जी अध्यक्ष -सहायक शिक्षक फेडरेशन तहसील लैलूंगा का उद्बोधन सराहनीय रहा।
साथ ही साथ हड़ताल में उपस्थित सभी संगठन प्रमुखों व सम्मानित कार्यकारिणी सदस्यों का तन- मन- धन से सहयोग सराहनीय रहा।
हड़ताल के सफल संचालन का श्रेय श्री कमलेश यादव जी वरिष्ठ शिक्षक के हस्ते रहा।
     उद्बोधन उपरांत दोपहर 2 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के प्रतिनिधि माननीय नायब तहसीलदार श्री हिमांशु सिंह जी को छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
     हड़ताल में शामिल कर्मचारी अधिकारी ने बुलंद नारों के साथ छत्तीसगढ़ सरकार तक चार सूत्रीय मांग की आवाज को पहुंचाते हुए आज के हड़ताल को सफल ढंग से सम्पन्न किया।
      अंत में भारद्वाज संयोजक छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील इकाई लैलूंगा द्वारा हड़ताल में शामिल सम्मानित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा किया गया।
इंकलाब जिंदाबाद ।
कर्मचारी एकता जिंदाबाद।।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन अंकुश : जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹11,400 नगद समेत 3 बाइक और 3 मोबाइल जब्तएसएसपी शशि मोहन सिंह के...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 24 अगस्त । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS