spot_img
spot_img

धरमजयगढ़ : तिल फसल के उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में किसानों को दी गई जानकारी

बेहरामुड़ा में प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित

spot_img
spot_img
spot_img

तिल फसल के उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में किसानों को दी गई जानकारी

बेहरामुड़ा में प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2024/ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा डॉ.एस.आर.के सिंह, निदेशक, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-9, जबलपुर, डॉ. एस.एस.टुटेजा, निदेशक विस्तार सेंवाये, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं डॉ. बी.एस. राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अतंर्गत जिले में तिलहन फसल का क्षेत्रफल, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिये ग्राम-बेहरामुड़ा, नावापारा, सारढाब, वि.ख.-धरमजयगढ़ एवं घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ में तिल फसल किस्म-जी.टी.-6 की 50 एकड़ क्षेत्रफल में समुह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन लिया गया है।
                 प्रक्षेत्र दिवस के तहत कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. के.के. पैकरा, वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) द्वारा तिल फसल के उन्नत उत्पादन तकनीक, मूल्य संवर्धन एवं फसल विविधिकरण के बारे में विस्तार से बताये जिससे कृषकों के आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में डॉ.के.एल.पटेल, वैज्ञानिक (उद्यानिकी) द्वारा अनाज, दलहन एवं तिलहन के साथ-साथ सब्जी की खेती को बढ़ावा देने को कहा जिससे कृषकों को आय वर्ष प्राप्त होती रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री अशोक यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा विभागीय योजना एवं केसीसी के बारे में विस्तार से बताये। कार्यक्रम में ग्राम-बेहरामुड़ा के सूर्यकुमार राठिया, भुनेश्वर राठिया व अन्य कृषक एवं कृषक महिलाओं का योगदान रहा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ” माँ महामाया को किया पंचमी भेट!

बिलासपुर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर मे विराजमान माँ महामाया दाई की पूजा सेवा अर्जी करने हेतु सर्व आदिवासी समाज रतनपुर इकाई एवं...