spot_img
spot_img

ग्राम छिछोर उमरिया में पुसौर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

ग्राम छिछोर उमरिया में पुसौर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

           10 अक्टूबर, रायगढ़ । दिनांक 10.10.2024 को पुसौर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम छिछौर उमरिया में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित कुमार बंजारे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छिछौर उमरिया में टेनू सिदार नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड की योजना बनाई और ग्राम छिछौर उमरिया में टेनू सिदार के कोलाबाड़ी पर छापा मारा।
           कार्रवाई के दौरान संदेही टेनू सिदार, पिता गनसा सिदार, उम्र 58 वर्ष, निवासी छिछौर उमरिया के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के डिब्बा में महुआ शराब जप्त की गई। शराब की कीमत लगभग 1000 रुपये आंकी गई है। गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर शराब जप्त की गई और आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी टेनू सिदार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
         इस शराब रेड कार्रवाई में उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, आरक्षक आनंद कुजूर, दिलीप सिदार, टीकाराम बरेठ और महिला आरक्षक सुमन बरेठा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ” माँ महामाया को किया पंचमी भेट!

बिलासपुर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर मे विराजमान माँ महामाया दाई की पूजा सेवा अर्जी करने हेतु सर्व आदिवासी समाज रतनपुर इकाई एवं...