spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पूँजीपथरा : कॉलेज परिसर से लोहे की पाईप चुराने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी का सारा माल बरामद

कॉलेज परिसर से लोहे की पाईप चुराने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी का सारा माल बरामद

    10 अक्टूबर, रायगढ़ । थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के अंतर्गत ओपी जिंदल सामुदायिक महाविद्यालय परिसर में हुई लोहे के मचान पाइप चोरी की घटना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भी चोरी को सुलझा लिया है। टीआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 20 नग लोहे के मचान पाइप, कुल वजन लगभग 700 किलोग्राम (कीमत ₹24,000) को बरामद किया और आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।
        रिपोर्टकर्ता मिनकेतन साहू ने 10 अक्टूबर 2024 को थाना पूंजीपथरा में लिखित आवेदन देकर बताया कि ओपी जिंदल कम्यूनिटी कॉलेज पूंजीपथरा परिसर में प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग देने के लिए कॉलेज परिसर में रखे गए 150 नग लोहे के मचान पाइपों में से 20 नग पाइप चोरी हो गए हैं। चोरी की यह घटना सुबह भोर के समय घटित हुई थी।
         घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा, निरीक्षक राकेश मिश्रा और उनकी टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। घटनास्थल पर चोरों द्वारा जल्दबाजी में छोड़ी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल को पुलिस ने जप्त किया। गवाहों से पूछताछ और त्वरित छानबीन के बाद पुलिस ने ग्राम टिभाऊडीह से तीन संदेही- प्रदीप कुमार अगरिया, ललित अगरिया और लक्ष्मी अगरिया को हिरासत में लिया गया जिसने चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर चोरी स्वीकार कर चोरी पाईप को वरुण ढाबा के पास बरसाती नाला गड्ढा में छिपाकर रखना बताये ।
*गिरफ्तार आरोपी*-
1. ललित अगरिया (उम्र 20 वर्ष), ग्राम पुसल्दा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़। 
2. लक्ष्मी अगरिया (उम्र 20 वर्ष), ग्राम टिभाऊडीह, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़। 
3. प्रदीप कुमार अगरिया (उम्र 18 वर्ष), निवासी कोड़तराई, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़।

       पुलिस ने आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर कुल 20 नग लोहे के मचान पाइप जप्त किए। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया १गया है। इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, विजय एक्का, राम प्रसाद यादव और अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी संभव हो सकी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...