spot_img
spot_img

पुसौर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायिक रिमांड पर

spot_img
spot_img
spot_img

पुसौर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायिक रिमांड पर

          15 अक्टूबर, रायगढ़ । पुसौर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी दिनेश सिदार, पिता लक्ष्मण सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी औरदा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को आज दिनांक 15.10.2024 की सुबह गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में अन्य आरोपी दीपक सिदार और विधि के साथ संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
       घटना के संबंध में दिनांक 13.10.2024 को संतराम मिर्रे, पिता कुरर्सो मिर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी औरदा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गणेश विसर्जन के दौरान एक लड़के (विधि के साथ संघर्षरत बालक) ने बिना किसी उकसावे के उसे हाथ-मुक्के से मारा। इसके बाद, संतराम अपने चाचा लालकुमार ओग्रे और मोहल्लेवालों के साथ घोघा तालाब पर गणेश विसर्जन के लिए गया। विसर्जन के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तब रात करीब 12:30 बजे सामुदायिक भवन के पास फिर से वही लड़का दीपक सिदार और एक अन्य लड़के को बुलाकर मारपीट करने लगा।  बीच-बचाव के दौरान संतराम के चाचा लालकुमार के साथ भी अभद्रता की गई और तीनों ने जान से मारने की नीयत से हाथ-मुक्का और ईंट से मारकर लालकुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें उच्च चिकित्सा उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।
     घटना की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी (टीआई) रोहित बंजारे ने आरोपी दीपक सिदार (उम्र 24 वर्ष) और विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। फरार आरोपी दिनेश सिदार की लगातार तलाश की जा रही थी, जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, और आरक्षक ओशनिक विश्वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ” माँ महामाया को किया पंचमी भेट!

बिलासपुर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर मे विराजमान माँ महामाया दाई की पूजा सेवा अर्जी करने हेतु सर्व आदिवासी समाज रतनपुर इकाई एवं...