रायगढ़ में करंट लगने से युवक की मौत : दो मंजिल बिल्डिंग में ढलाई का काम कर रहा था, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

spot_img

रायगढ़ में करंट लगने से युवक की मौत : दो मंजिल बिल्डिंग में ढलाई का काम कर रहा था, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

हीरालाल राठिया लैलूंगा

राजमिस्त्री ढलाई का काम कर रहा था, तभी घटना घटित हुई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ढलाई काम कर रहा राजमिस्त्री 11 केवी हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिसे ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर में रहने वाला गनपत सोनी 28 साल राजमिस़्त्री का काम करता है। पिछले करीब 7-8 माह से कोसमनारा क्षेत्र में एक मकान को बनाने का काम कर रहा था। कल उस मकान के दूसरी मंजिल में ढलाई का काम गनपत सोनी व अन्य 5 लोगों के द्वारा किया जा रहा था। तभी बिल्डिंग के उपर से गुजर रहे 11 केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट में गनपत आ गया और दो मंजिल बिल्डिंग के उपर से गिर गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति मच गई।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया
पुलिस मामले की जांच में जूटी इसके बाद सभी ने तत्काल उसे गंभीर हालत में किसी तरह मेडिकल काॅलेज अस्पताल ईलाज के लिए लाए। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी गई। जहां पुलिस मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।

काम पूरा होने वाला था मृतक के छोटे भाई गुरूदेव ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से सभी काम कर रहे थे और करंट तार में पाईप लगवाया गया था, लेकिन समझ नहीं आया कि किस तरह से घटना हो गई। जब वह उपर से गिरा तब सब को पता चला। उसने बताया कि काम पूरा होने वाला था, पर उसी समय यह हादसा हो गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...