
लैलूँगा विकासखंड के ग्राम बनेकेला में धूम धाम से मनाया गया छेर छेरा पुन्नी का त्यौहार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा
रायगढ़ लैलूंगा। लैलूंगा के ग्राम बनेकेला में धूम धाम से मनाया गया छेर छेरा पुन्नी का त्योहार छत्तीसगढ़ के गावो में हमारे परंपराओं को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है गांव के लोगो द्वारा हर घर जाकर गांव के बड़े छोटे सभी मिलकर खुशी के साथ घर घर जाकर छेर छेरा कोटी के धान हेर हेरा कह कर मंगा जाता है और सभी को धान दिया जाता है ये परंपरा पुराने समय से मनाया जाता आ रहा है और लोगो में और गावो में इसकी बड़ी उत्सुकता रहती है घर में माताओं द्वारा मिस्ठान बनाया जाता है और एक दूसरे को दिया जाता है । और गांव के लोगो द्वारा डंडा नाच किया जाता है और लोक गीत का गायन किया जाता है जो की बहुत ही सुन्दर और मधुर होती है जिसके बाद गांव के हर घर जाकर नाच और गायन किया जाता फिर धान दिया जाता है इस तरह से अन्न दान का महापर्व छेर छेरा त्योहार मनाया जाता है ।







