

नगर पंचायत लैलूंगा मे उमेश शाही किये वॉर्ड 10 से पार्षद प्रत्याशी की दावेदारी

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा
लैलूंगा :- नगर पंचायत लैलूंगा मे चुनाव पास आ रहे है ,वैसे हि लैलूंगा मे चुनाव की गर्माहट बढ़ती जा रही है सभी चौक चौराहो मे राजनैतिक चर्चा तेज हो चुकी है। बात करे सबसे हॉट वॉर्ड क्रमांक 10 की तो वहा जमीनी स्तर के कार्यकर्ता उमेश शाही ने दावेदारी की है उमेश शाही सरल स्वाभाव के व्यक्ति है वे पार्टी व लोगो के बिच समर्पित रहते है लोगो को संगठित कर पूजा पाठ व सामाजिक कार्यो मे आगे रहते है। जिसके करण लोग उन्हे जनसेवक के रूप में देखते व पसंद करते हैं । उमेश शाही से बात करने पर उन्होंने बताया की वॉर्ड 10 मेरा परिवार है और मै उस परिवार का हिस्सा हू अगर पार्टी मुझे टिकट देती है, तो निश्चित हि परिवार की सदस्य की जीत होगी।







