WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: कोतवाली, जूटमिल, खरसिया, घरघोड़ा, पूंजीपथरा की कार्रवाई में 86 लीटर महुआ शराब जप्त, 06 आरोपी गिरफ़्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: कोतवाली, जूटमिल, खरसिया, घरघोड़ा, पूंजीपथरा की कार्रवाई में 86 लीटर महुआ शराब जप्त, 06 आरोपी गिरफ़्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       रायगढ़, 22 जनवरी 2025 ।  जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में *86 लीटर महुआ शराब जब्त* की गई, जिसकी कुल कीमत 15,650 रुपये है। इस दौरान 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जूटमिल पुलिस की नेतनागर में दो बड़ी कार्रवाई

      जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नेतानगर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 55 लीटर महुआ शराब बरामद की। पहली कार्रवाई में भूरू मिर्धा (40) को 20 लीटर महुआ शराब (कीमत 4,000 रुपये) के साथ पकड़ा गया। दूसरी घटना में मिश्रीलाल मिर्धा (40) को 35 लीटर शराब (कीमत 5,500 रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट की कार्रवाही की गई है । शराब रेड कार्रवाई में टीआई मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक शिव वर्मा, आरक्षक सुशील यादव, शशिभूषण, लखेश्वर पुरसेठ, नरेश रजक, बंशी लाल रात्रे शामिल थे ।

खरसिया पुलिस की तत्परता
          थाना खरसिया पुलिस ने ग्राम तुरेकेला में घेराबंदी कर चमरा राम सारथी (42) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12 लीटर महुआ शराब (कीमत 2,400 रुपये) जब्त की गई।

घरघोड़ा पुलिस का योगदान
           घरघोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम फगुरम में शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्तम चौहान (38) को 7 लीटर महुआ शराब (कीमत 1,050 रुपये) के साथ पकड़ा।

पूंजीपथरा पुलिस की सक्रियता
         थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गेरवानी लोहरापारा में गजानंद अगरिया के घर छापा मारकर 7 लीटर महुआ शराब (कीमत 700 रुपये) जब्त की।

कोतवाली पुलिस की सख्ती
कोतवाली पुलिस ने ग्राम लाखा में पेट्रोलिंग के दौरान छबिल कुमार नायक (37) को 10 लीटर महुआ शराब (कीमत 2,000 रुपये) के साथ गिरफ्तार किया।

          जिले में पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाइयों से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान को जारी रखने का निर्देश देते हुए इसे पूरी सख्ती से लागू करने पर जोर दिया है। पुलिस का यह अभियान तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संदेश देता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में सावन का ‘रंगारंग’ गदर: सोलह श्रृंगार, चिट में किस्मत और पुरस्कारों की अंधाधुंध बारिश!

बिर्रा। अगर आप सोच रहे हैं कि सावन केवल बादलों के बरसने और शिवजी पर जल चढ़ाने का महीना है, तो ज़रा रुकिए! बिर्रा...

CHHATTISGARH NEWS

बिर्रा में सावन का ‘रंगारंग’ गदर: सोलह श्रृंगार, चिट में किस्मत और पुरस्कारों की अंधाधुंध बारिश!

बिर्रा। अगर आप सोच रहे हैं कि सावन केवल बादलों के बरसने और शिवजी पर जल चढ़ाने का महीना है, तो ज़रा रुकिए! बिर्रा...

RAIGARH NEWS

शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर पुसौर में मैराथन समीक्षा बैठकसंकुल प्राचार्यों एवं शैक्षिक समन्वयकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 25 अगस्त 2026/ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और आगामी वार्षिक परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य...