केलो नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, स्थानीय लोगों के साथ नगर सैनिको की गोताखोरों टीम घंटों की मशक्कत…! जूटमिल पुलिस को छठ घाट के पास मिली वृद्ध की लाश…!!

🔷 केलो नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, स्थानीय लोगों के साथ नगर सैनिको की गोताखोरों टीम घंटों की मशक्कत…! जूटमिल पुलिस को छठ घाट के पास मिली वृद्ध की लाश…!!

रायगढ़ :- कयाघाट के स्थानीय निवासियों के बताए अनुसार बुधराम नामक अधेड़ जो कि पहले मुक्तिधाम में चौकीदारी का काम करता था आज दोपहर लगभग 3:30 बजे के आसपास शराब के नशे में चूर होकर नदी पर नहाने पहुंचा था जो कि नदी में डुबकी लगाई लेकिन बुजुर्ग बाहर नहीं निकला तथा डोडा नामक प्रत्यक्षदर्शी ने तत्काल मामले की 112 को सूचना दी तथा अधेड़ के परिजनों को भी अन्य लोगों के माध्यम से जानकारी दी गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 के माध्यम से गोताखोरों को अधेड़ के नदी में डूबने की जानकारी प्राप्त हुई! किंतु सूचना मिलते मिलते काफी विलंब हो चुका था तथा परिजनों के द्वारा संबंधित थाने की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई मौके पर पुलिस की उपस्थिति ना होने की वजह और अंधेरा होने की वजह से मौके पर पहुंचे गोताखोरों की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा था, सुबह परिजनों के द्वारा जूटमिल पुलिस को सूचना दी गई!

अंधेरा होने की वजह से मौके पर पहुंची नगर सैनिको की टीम को वापस लौटना पड़ा था, सुबह 8:00 बजे से स्थानीय लोग नदी में वृद्ध को ढूंढ रहे थे, करीब 11:00 बजे नगर सैनिक की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची घंटों मशक्कत करने के बाद भी गोताखोरों की टीम के हाथ खाली….!! करीब 12:00 बजे मौके पर तहसीलदार ने लिया जायजा… इस बीच जूट मिल पुलिस के 2 जवानों ने मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग करते हुए केलो नदी की धारा की दिशा पर जूटमिल छठ घाट के पास पहुंचने पर वृद्ध की नदी में दिखी…!

मृतक का नाम बुधराम नमक अधेड़ व्यक्ति शराब के नशे में नहाने के दौरान नदी में डूबाने से हुई मौत…कयाघाट निवासी अधेड़ की उम्र 70 से 80 वर्ष बताई जा रही…! घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर छठ घाट के पास मिली लाश…!!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...