spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

जोबी पुलिस की कार्रवाई : मवेशी तस्करों पर शिकंजा, 24 कृषिधन मुक्त, चार आरोपी गिरफ्तार

जोबी पुलिस की कार्रवाई: मवेशी तस्करों पर शिकंजा, 24 कृषिधन मुक्त, चार आरोपी गिरफ्तार

    15 अप्रैल, रायगढ़ । रायगढ़ जिले की जोबी पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह जंगल के भीतर से चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 24 कृषक मवेशी जब्त कर उन्हें सुरक्षित मुक्त कराया गया है। मामले में सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
           घटना की पुष्टि करते हुए जोबी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बड़ी संख्या में मवेशियों को सक्ती की ओर से क्रूरता पूर्वक उड़ीसा स्थित बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर टीम गठित की, जिसमें प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक सुरेंद्र बंसी, अश्वनी सिदार और घनश्याम सिदार को शामिल किया गया। टीम ने ग्राम पुछीया पाली के कर्रानारा जंगल में घेराबंदी कर चारों तस्करों को मौके पर पकड़ लिया।
       पकड़े गए आरोपियों में संजोग साय (38 वर्ष), अधीन साय (55 वर्ष), विक्रम सिदार (25 वर्ष) — तीनों निवासी सिंगी बाहर थाना तपकरा, जिला जशपुर तथा अवधेश सिदार (25 वर्ष), निवासी धौरासांड थाना फरसाबहार, जिला जशपुर शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने मवेशियों को उड़ीसा के बूचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार की। उनके पास पशुओं की ढुलाई से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे और मवेशियों को रस्सियों से बांधकर, बिना चारे-पानी के निर्दयता से पीटते हुए ले जाया जा रहा था।
      पुलिस ने मौके से 24 नग कृषक मवेशी बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹82,000 बताई गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना खरसिया अंतर्गत जोबी चौकी में कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पशु क्रूरता और अवैध तस्करी की इस घटना में पुलिस की तेज़ कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पशु तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने चलाया "आपरेशन शंखनाद"32 गौवंश को मशहूर मवेशी तस्कर रब्बुल खान के चंगुल...
Latest
सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म...