मृत व्यक्ति के नाम पर निकाले पीएम आवास के पैसे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम पर भी फर्जीवाड़ा! ग्राम पंचायत पोतरा की रोजगार सहायक तपस्वनी प्रधान पर गंभीर आरोप

मृत व्यक्ति के नाम पर निकाले पीएम आवास के पैसे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम पर भी फर्जीवाड़ा! ग्राम पंचायत पोतरा की रोजगार सहायक तपस्वनी प्रधान पर गंभीर आरोप

लैलूंगा/ ग्राम पंचायत पोतरा से एक चौंकाने वाला और बेहद शर्मनाक भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जिसमें पंचायत की रोजगार सहायक तपस्वनी प्रधान पर मृत व्यक्ति के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की राशि का फर्जी आहरण करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। यही नहीं, उसने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम पर भी फर्जी भुगतान कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया है। मामला सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।

मृतक के नाम पर आवास योजना का भुगतान!

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर भुगतान किया गया है जिसकी मृत्यु जुलाई 2024 से पहले हो चुकी थी। बावजूद इसके, योजना की किस्त जारी कर दी गई और संबंधित राशि का आहरण कर लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह सारा खेल पंचायत की रोजगार सहायक तपस्वनी प्रधान की मिलीभगत से हुआ है, जो कई दिनों से नियमों को ताक पर रखकर कार्य कर रही है।

फर्जी हस्ताक्षरों से निकाली गई रकम

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि योजनाओं के तहत लाभार्थियों से बिना जानकारी लिए ही उनकी जगह खुद फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाल ली जाती है। यह सरासर जालसाजी और सरकारी धन का दुरुपयोग है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से इस पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम पर भी खेल

सिर्फ पीएम आवास योजना ही नहीं, तपस्वनी प्रधान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम पर फर्जी भुगतान का भी आरोप है। , बताया जा रहा है। ग्राम के ही कार्यकर्ता रूप्पा  बाई के नाम से रोजगार गारंटी के तहत मस्टररोल  जारी किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज तक मजदूरी करने कही नही गई है। तो उसके खाते में कैसे पैसा डाला गया।  यह भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होने की ओर इशारा करता है।

ग्रामीणों ने जांच की मांग, जल्द राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौप कर करेंगे

इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद गांव के जागरूक नागरिकों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लैलूंगा को एक ज्ञापन सौपने की तैयारी की है  जिसमें तपस्वनी प्रधान के खिलाफ विस्तृत जांच की मांग की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है  यदि जांच निष्पक्ष हुई तो पंचायत में और भी कई घोटाले उजागर हो सकते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत का असर, ग्राम पंचायत तिलई की रोजगार सहायिका बर्खास्त

अकलतरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाई गई शिकायतों का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला जांजगीर-चांपा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...